‘दुनिया से तंग आ चुका…’ रांची के दवा व्यापारी ने पटना में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

Updated:
विज्ञापन
bihar suicide news

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Suicide News: पटना के बेउर थाना क्षेत्र में रांची निवासी एक दवा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम विवेक कुमार (30) है, जो पटना में अपने दोस्त के घर रुके थे. मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने ‘दुनिया से तंग’ होने की बात लिखी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: पटना के बेउर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रांची के रहने वाले 30 वर्षीय दवा व्यापारी विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बेउर थाना के 70 फीट रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास एक किराए के मकान में हुई.

जानकारी के अनुसार, विवेक मूल रूप से रांची के रहने वाले थे और वहां अपना मेडिकल स्टोर चलाते थे. वह अक्सर दवाओं की खरीददारी के सिलसिले में पटना आया करते थे. इस बार भी वे अपने करीबी दोस्त आकाश कुमार के यहां रुके थे. आकाश BPSC की तैयारी कर रहे हैं और इसी मकान में रहते हैं.

घटना के वक्त छत पर सो रहा था दोस्त

घटना के वक्त आकाश छत पर सो रहे थे. जब वे सुबह नीचे आए, तो उन्होंने विवेक को पंखे से लटका पाया. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए AIIMS पटना भेजा.

सुसाइड नोट में छलका दर्द

फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि विवेक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस नोट में उन्होंने लिखा है कि वे दुनिया से तंग आ चुके हैं और अब और नहीं जीना चाहते. पुलिस सुसाइड नोट की गहनता से जांच कर रही है.

वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है, ताकि किसी भी संदेह को दूर किया जा सके.

क्या था विवेक के मन में दर्द?

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक सफल दवा व्यापारी को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा. क्या कोई निजी तनाव था या फिर कोई और कारण? परिजन और मित्रों से पूछताछ की जा रही है.

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती 4154 KM की दूरी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन