Bihar Weather: बिहार में इस दिन बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर, ठंड पर आया नया अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2025 6:16 PM

विज्ञापन

Rain Warning

Bihar Weather: बिहार में फरवरी में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में बिहार में बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के उत्तरी जिलों में सुबह और शाम में घना कुहासा दिख रहा है लेकिन दिन में मौसम सुहाना रह रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने नए अपडेट में बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम बड़ा फेरबदल दिखाई दे सकता है. आइएमडी ने बताया कि एक और तीन फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. एक फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ कमजोर है. तीन फरवरी से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के शक्तिशाली होने से बिहार का मौसम प्रभावित हो सकता है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है.

किस दिन बारिश की संभावना है

तीन फरवरी से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के शक्तिशाली होने के कारण सरस्वती पूजा के मौके पर पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. इस वजह से बिहार में सर्द पछुआ हवा भी चलेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने साफ किया कि इस दौरान शीत लहर जैसे हालात नहीं होगा. छह फरवरी को पश्विमी विक्षोभ समाप्त होने के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है.

Bihar imd alert

12 जिलों में घना कुहासा का अलर्ट

बिहार के 12 जिलों में पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने 3 फरवरी तक के लिए घना कुहासा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल है.

बिहार की तजा खबरों के लिए क्लिक करें

ठंड लौटने की कितनी संभावना

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार तीन फरवरी को सक्रिय होने वाला शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ पांच फरवरी तक गुजर जायेगा. इसके बाद छह फरवरी से बिहार के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं के बराबर हैं.

इसे भी पढ़ें: Patna School: पटना में सभी स्कूलों का बदला समय, डीएम चंद्रशेखर ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन