कैंपस : पीयू : मनमाने ढंग से वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

Updated at : 31 Aug 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीयू : मनमाने ढंग से वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने मनमाने ढंग से वेतन काटने और पेंशन भत्ता का भुगतान समय पर नहीं करने को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने मनमाने ढंग से वेतन काटने और पेंशन भत्ता का भुगतान समय पर नहीं करने को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जतायी. संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी का विरोध किया. संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से वेतन काटने, अपनी बातों को नहीं रखने का दबाव देने, समस्याओं की सुनवाई करने के बजाय धमकाये जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके अलावा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता की अनदेखी करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के 40 कर्मियों के सातवें वेतन राशि का भुगतान करने की मांग की. विश्वविद्यालय संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अगर समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आगे कर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन