36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

साल 2023 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक 25 प्रदोष व्रत, कब और कितने तारीख को पड़ेगा, जानें डेट-दिन व डिटेल्स

Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत करने से सब प्रकार के दोष मिट जाता है. जिनके कुंडली में कालसर्प दोष है या राहु का दोष बना हुआ है. मांगलिक दोष है तो प्रदोष का पूजन करें.

Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत मान्यता है कि प्रदोष के समय महादेव कैलाश पर्वत के रजत भवन में इस समय नृत्य करते हैं और देवता उनके गुणों का स्तवन करते हैं. जो भी लोग अपना कल्याण चाहते है. यह व्रत रख सकते हैं. प्रदोष व्रत करने से सब प्रकार के दोष मिट जाता है. जिनके कुंडली में कालसर्प दोष है या राहु का दोष बना हुआ है. मांगलिक दोष है तो प्रदोष का पूजन करें. प्रदोष व्रत विधि के अनुसार दोनों पक्षों की प्रदोष कालीन त्रयोदशी को मनुष्य निराहार रहे. निर्जल तथा निराहार व्रत सर्वोत्तम है. परंतु यदि यह सम्भव न हो तो नक्तव्रत करें. पूरे दिन सामर्थ्यानुसार हो सके तो कुछ न खाये नहीं तो फल लें. अन्न पूरे दिन नहीं खाना चाहिए. सूर्यास्त के थोड़े से थोड़े 72 मिनट उपरान्त हविष्यान्न ग्रहण कर सकते हैं. शिव पार्वती युगल दम्पति का ध्यान करके पूजा करके. प्रदोषकाल में घी के दीपक जलायें सकारात्मक उर्जा बना रहेगा. आइये जाने साल 2023 में कब -कब है प्रदोष व्रत…

जाने साल 2023 में कब -कब है प्रदोष व्रत

04 जनवरी 2023 दिन बुधवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05:12 से 07:53 रात्रि .

19 जनवरी 2023दिन गुरुवार कृष्णपक्ष समय संध्या 05:23 से 08:02रात्रि .

02 फ़रवरी 2023 दिन गुरुवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05:34 से 08:09 रात्रि .

18 फ़रवरी 2023 दिन शनिवार कृष्णपक्ष समय संध्या 05:45से 08:02 रात्रि .

04 मार्च 2023 दिन शनिवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05:53 से 08:20 रात्रि.

19 मार्च 2023 दिन रविवार कृष्णपक्ष समय संध्या 06:00 से 08:23रात्रि.

03 अप्रैल 2023 दिन सोमवार शुक्लपक्ष समय संध्या 06:07 से 08:25 रात्रि.

17 अप्रैल 2023 दिन सोमवार कृष्णपक्ष समय संध्या 06:13 से 08:27 रात्रि.

03 मई 2023 दिन बुधवार शुक्लपक्ष समय संध्या 06:21से 08:31 रात्रि.

17 मई 2023 दिन बुधवार कृष्णपक्ष समय संध्या 06:29 से 08:35रात्रि..

01 जून 2023 दिन गुरुवार शुक्लपक्ष समय संध्या 06:36 से 08:41रात्रि.

15 जून 2023 दिन गुरुवार कृष्णपक्ष समय संध्या 06:42से 08:45 रात्रि.

01 जुलाई 2023 दिन शनिवार शुक्लपक्ष समय संध्या 06:45से 06:48 रात्रि .

15 जुलाई 2023 दिन शनिवार कृष्णपक्ष समय संध्या 06:43 से 08:32 रात्रि.

Also Read: साल 2023 में 13 बार बुध बदलेंगे चाल, मिथुन-कन्या, तुला-मकर और कुंभ वालों के करियर में होगा बड़ा बदलाव
जुलाई और अगस्त माह में अधिकमास

30 जुलाई 2023 दिन रविवार शुक्लपक्ष समय संध्या 06:37 से 08 :38 रात्रि . (अधिकमास )

13 अगस्त 2023 दिन रविवार कृष्णपक्ष समय संध्या 06:27 से 08 :38 रात्रि . (अधिकमास )

28 अगस्त 2023 दिन सोमवार शुक्लपक्ष समय संध्या 06:22 से 08 :28 रात्रि .

12 सितंबर 2023 दिन मंगलवार कृष्णपक्ष समय संध्या 05:57 से 08 :17 रात्रि.

27 सितंबर 2023 दिन बुधवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05:41 से 08 :05 रात्रि.

12 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार कृष्णपक्ष समय संध्या 05:25 से 07 :53 रात्रि.

26 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05:13 से 07:45 रात्रि.

10 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार कृष्णपक्ष समय संध्या 05:03 से 07:39 रात्रि .

24 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05 :06 से 07:38 रात्रि.

10 दिसंबर 2023 दिन रविवार कृष्णपक्ष समय संध्या 05 :00 से 07:41रात्रि .

10 दिसंबर 2023 दिन रविवार शुक्लपक्ष समय संध्या 05 :05 से 07:47रात्रि .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष ,वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/95455290847

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें