पीपीयू में यूजी नामांकन के लिए तीन दिन में 20 हजार आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 1:09 AM
र सीट है निर्धारित, तीन राउंड में जारी होगा कटऑफ लिस्टसंवाददाता, पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-2024 में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है
– पटना व नालंदा के कालेजों में नामांकन के लिए 25 मई तक लिये जायेंगे आवेदन – एक लाख 20 हजार सीट है निर्धारित, तीन राउंड में जारी होगा कटऑफ लिस्ट संवाददाता, पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-2024 में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. यह प्रक्रिया दो मई से चल रही है. रविवार की शाम साढ़े चार बजे तक 20 हजार 18 अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं, जिसमें से 16094 लोगों ने शुल्क का भुगतान कर दिया है. आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित है. पहली मेधा सूची 27 मई को जारी होगी, इसके माध्यम से पांच जून तक नामांकन लिये जायेंगे. कॉलेजों में चार जुलाई से कक्षाएं आरंभ हो जायेंगी. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पटना एवं नालंदा जिलें के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में इसके माध्यम से ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से इन महाविद्यालयों में करीब एक लाख 20 हजार सीटें निर्धारित की गयी है. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो एके नाग ने बताया कि तीन राउंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पाट राउंड का आयोजन किया जायेगा. इसकी तिथि नामांकन पोर्टल पर दी जायेगी. ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य, बीसी वन एवं बीसी टू कोटि के अभ्यर्थियों को छह सौ रुपये देने होंगे, जबकि एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को 450 रुपये देने होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










