PHOTOS: होटल मौर्या में सजा सावन का रंग, BJP विधायक-मंत्री जी की पत्नी संग झूमीं महिलाएं, तस्वीरों में देखें खास झलक

Updated:
1 / 8
सावन की फुहार, हरे-सुनहरे परिधानों की चमक और गीत-संगीत की धुन. पटना के होटल मौर्या में आयोजित 'सावन सहेली अपनों के संग' महोत्सव में महिलाओं ने सावन का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम में राजनीति, कला और समाजसेवा से जुड़ी कई चर्चित महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान डांस, मस्ती, सेल्फी और हंसी-मजाक से पूरा माहौल सावन के रंग में रंगा नजर आया.
फुल स्क्रीन में देखें

मैथिली ठाकुर के साथ अन्य महिलाएं

सावन की फुहार, हरे-सुनहरे परिधानों की चमक और गीत-संगीत की धुन. पटना के होटल मौर्या में आयोजित 'सावन सहेली अपनों के संग' महोत्सव में महिलाओं ने सावन का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम में राजनीति, कला और समाजसेवा से जुड़ी कई चर्चित महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान डांस, मस्ती, सेल्फी और हंसी-मजाक से पूरा माहौल सावन के रंग में रंगा नजर आया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
सावन के रंग में सजा होटल मौर्या
फुल स्क्रीन में देखें

सावन के रंग में सजा होटल मौर्या

सावन थीम पर आयोजित कार्यक्रम में हरे और सुनहरे रंग के परिधानों में महिलाएं पहुंचीं. सजावट और महिलाओं की रंग-बिरंगी पोशाक ने आयोजन स्थल को खास बना दिया.

3 / 8
'सावन सहेली' सैश ने बढ़ाई रौनक
फुल स्क्रीन में देखें

'सावन सहेली' सैश ने बढ़ाई रौनक

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को 'सावन सहेली' सैश पहनाया गया. इसके बाद सहेलियों के साथ फोटो और सेल्फी का दौर शुरू हुआ. महिलाओं ने अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं.

4 / 8
चर्चित महिलाओं ने की शिरकत
फुल स्क्रीन में देखें

चर्चित महिलाओं ने की शिरकत

कार्यक्रम में RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा, मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा, लोकगायिका और विधायक मैथिली ठाकुर तथा बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी ऐश्वर्या राज समेत कई महिलाएं शामिल हुईं.

5 / 8
मैथिली ठाकुर और साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने किया डांस
फुल स्क्रीन में देखें

मैथिली ठाकुर और साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने किया डांस

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर और मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने साथ में डांस किया. दोनों ने अन्य महिलाओं के साथ भी जमकर मस्ती की. इस दौरान कार्यक्रम की तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं.

6 / 8
हरे-लाल सूट में दिखीं साक्षी मिश्रा
फुल स्क्रीन में देखें

हरे-लाल सूट में दिखीं साक्षी मिश्रा

साक्षी मिश्रा कुशवाहा हरे और लाल रंग के सूट में कार्यक्रम में पहुंचीं. वहीं मैथिली ठाकुर पर्पल रंग के लहंगे में नजर आईं. दोनों ने सावन की थीम के बीच डांस कर महफिल में रंग जमा दिया.

7 / 8
गीत-संगीत पर झूमती नजर आईं महिलाएं
फुल स्क्रीन में देखें

गीत-संगीत पर झूमती नजर आईं महिलाएं

कार्यक्रम में गीत-संगीत और डांस का दौर चला. महिलाएं सहेलियों के साथ झूमती और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाती नजर आईं. कई महिलाओं ने ग्रुप में डांस कर सावन की खुशियां मनाईं.

8 / 8
रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर खुशियों के पल
फुल स्क्रीन में देखें

रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर खुशियों के पल

सावन सहेली अपनों के संग' कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे से बातचीत की, अनुभव साझा किए और हंसी-मजाक के बीच कुछ घंटे अपने लिए बिताए. आयोजन में शामिल महिलाओं ने सावन के इस उत्सव को यादगार बना दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन