बाबा चौहरमल महोत्सव में आये हजारों श्रद्धालुओं पर आफत बन कर आयी आंधी-पानी, फंसे लोग

Updated:
विज्ञापन
बाबा चौहरमल महोत्सव में आये हजारों श्रद्धालुओं पर आफत बन कर आयी आंधी-पानी, फंसे लोग

patna news: मोकामा. घोसवरी टाल के चारडीह में तेज हवा और बारिश में हजारों श्रद्धालु फंस गये. बाबा चौहरमल महोत्सव में शिरकत करने श्रद्धालु टाल इलाका पहुंचे थे.

विज्ञापन

मोकामा. घोसवरी टाल के चारडीह में तेज हवा और बारिश में हजारों श्रद्धालु फंस गये. बाबा चौहरमल महोत्सव में शिरकत करने श्रद्धालु टाल इलाका पहुंचे थे. हालांकि पुलिस और महोत्सव के कार्यकर्ताओं की तत्परता से अप्रिय घटना होने से बची. शनिवार को मुख्य समारोह को लेकर भारी भीड़ जुटी थी. अचानक देर रात्रि में तेज हवा के झोंके और बारिश से श्रद्धालु भारी परेशानी में फंस गये. समारोह स्थल पर लगे पंडाल क्षतिग्रस्त हो गये. इसको लेकर समारोह स्थल पर चीख पुकार मच गयी. श्रद्धालुओं ने धर्मशाला और मंदिर में छिपकर किसी तरह अपनी जांच बचायी. आंधी और पानी थमने के बाद श्रद्धालुओं के बीच मुश्किल का दौर शुरू हो गया. समारोह स्थल की बत्ती भी गुल हो गयी. टाल में कीचड़ की वजह से चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम गयी. टाल में फंसे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया. जान जोखिम में टाल श्रद्धालु टाल इलाके से बाहर निकले. रविवार की सुबह धूप निकलने पर टाल में फंसे वाहनों को जेसीबी और ट्रैक्टर ने खींच कर बाहर निकाला. सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पासवान समेत दर्जनों लोगों ने जुटकर आगंतुकों की मदद की. वहीं रात के अंधेरे में टाल से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया. स्थानीय पुलिस ने भी श्रद्धालुओं की मदद से लिए हरसंभव प्रयास किया. हालांकि जेसीबी और ट्रैक्टर चालक ने श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए मनमाना रकम वसूले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन