गांधी सेतु पर जाम में दो घंटे फंसे लोग

patna news: पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल हाजीपुर की तरफ वाहन खराब होने की वजह से सेतु पर जाम बुधवार को भी जाम लग गया.
पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल हाजीपुर की तरफ वाहन खराब होने की वजह से सेतु पर जाम बुधवार को भी जाम लग गया. उमस भरी गर्मी में सेतु पर लगे जाम की वजह से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही थी. सेतु को पार करने में दो से ढाई घंटे का समय लगा. सेतु पर जाम की यह समस्या हाजीपुर से पटना आने वाले पूर्वी लेन और पटना से हाजीपुर जाने वाले पश्चिमी लेन पर कायम थी. स्थिति यह थी कि जाम की समस्या जीरो माइल तक बनी हुई थी. यातायात पुलिस की मानें तो हाजीपुर की तरफ वाहन में हुई खराबी की वजह से जाम की समस्या थी. सुबह से ही चल रहे जाम का सिलसिला दोपहर दो बजे तक बना रहा. इसके बाद थोड़ी राहत मिली.
दानापुर में दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना
दानापुर. नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए दूसरे दिन बुधवार को नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. डीएम व आयुक्त के निर्देश के बाद नगर परिषद प्रशासन ने शाहपुर पुल से शाहपुर ठाकुरबाड़ी मोड़ तक टाउन क्लिन ऑपरेशन चलाया.अतिक्रमण हटाओ टीम के सड़क पर उतरते ही फुटपाथी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान समेटकर भागते नजर आये. नप प्रशासन ने शहर के शाहपुर पुल से शाहपुर ठाकुरबाड़ी मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया. प्रशासन ने बुलडोजर से सड़क किनारे स्थायी व अस्थायी रूप से झोंपड़ियों, गुमटियों को ध्वस्त किया. दुकानों को ट्रैक्टर में लादकर हटवाया गया.
इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 17500 रुपये जुर्माना वसूला गया. नप के इओ पंकज कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दी गयी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई करें. अपर इओ पंकज कुमार, नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक संजय कुमार रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




