ePaper

एनडीए सरकार से तंग आ चुकी है जनता: तेजस्वी

Updated at : 16 Sep 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
एनडीए सरकार से तंग आ चुकी है जनता: तेजस्वी

बिहार की जनता एनडीए सरकार से तंग आ चुकी है और एक स्वर में कह रही है ...‘अब हमको माफ करो’ ये बात तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार की जनता एनडीए सरकार से तंग आ चुकी है और एक स्वर में कह रही है …‘अब हमको माफ करो’ ये बात तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कही है. तेजस्वी यादव ने एक्स हैडल पर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि कब तक बिहार आपका जुमला ज्ञान सुनता रहेगा और भाग्य को अपनी नियति मानता रहेगा? बिहार की जनता से मजाक मत कीजिए, बिहारवासियों के वोट का अनादर मत कीजिए.इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री के सोमवार को बिहार आने पर कहा कि आज जुमला दिवस है. इसकी शुभकामनाएं. इधर, राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा सहित एनडीए नेताओं से पूछा है कि बिहार को दिया जाने वाला 40,000 करोड़ का तोहफा कहां है? क्या बिहार को केवल कागजी और विज्ञापनी तोहफा से ही संतोष करना पड़ेगा ?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन