पटना की आयुषी ने बिहार कप सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा

पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर में आयोजित बिहार कप सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पटना की आयुषी चैंपियन बनी.
पटना़ पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर में आयोजित बिहार कप सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पटना की आयुषी चैंपियन बनी. आयुषी ने पटना की ही मेधावी को हराकर बिहार कप पर कब्जा जमाया. पटना की योगिता और भोजपुर की दिव्या को तीसरा स्थान हासिल हुआ. बालक वर्ग में भोजपुर के नीतीश कुमार ने भोजपुर के ही होशियार सिंह सागर से हराकर विजेता का खिताब जीता. भोजपुर के तनिष्क कुमार और जहानाबाद के राज मल्होत्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया. मुख्य अतिथि पटना जिला के खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




