पटना: ग्राहक तक पहुंचने से पहले हथियार के दो सप्लायर गिरफ्तार, कट्टा-थ्रीनट और तीन कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते पुलिस अधिकारी

भगवानगंज थाना क्षेत्र के समस्तीचक गांव के पास पुलिस ने हथियार बेचने आए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से देसी कट्टा, थ्रीनट और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस संभावित खरीदार की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Crime News : मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के समस्तीचक गांव के पास हथियार बेचने पहुंचे दो सप्लायरों को पुलिस ने ग्राहक तक पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी थ्रीनट और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हालांकि, हथियार किसे बेचा जाना था, इसका पता अभी नहीं चल सका है. पुलिस संभावित खरीदार की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समस्तीचक मुशहरी के पास हथियार लेकर पहुंचे थे दोनों

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के भीखन बिगहा निवासी धर्मराज यादव (60) और पालीगंज थाना क्षेत्र के कशोपुर निवासी नंदलाल यादव (करीब 61) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि समस्तीचक मुशहरी के पास फील्ड में दो व्यक्ति हथियार लेकर बिक्री के लिए पहुंचे हैं. सूचना मिलते ही भगवानगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.

प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखे थे हथियार

पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को मौके से पकड़ लिया. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे में रखे एक देसी कट्टा, एक देसी थ्रीनट और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में पुलिस हथियारों के स्रोत और संभावित खरीदार के बारे में जानकारी जुटा रही है.

आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

मामले में भगवानगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर हथियार खरीदने वाले व्यक्ति और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

सिटी एसपी पूर्वी ने दी कार्रवाई की जानकारी

सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


विज्ञापन
अजय कुमार

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन