नितिन नवीन के आने से पहले पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने के पहले जानिए वैकल्पिक रूट

Updated:
विज्ञापन

पटना के ट्रैफिक व्यवस्ता में बदलाव

Patna Traffic Route: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना आयेंगे. इससे पहले कई इलाकों में ट्रैफिक रूट बदल दिए गए हैं. लेकिन लोगों के लिए वैकल्पिक रूट की भी व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है.

विज्ञापन

Patna Traffic Route: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे. पटना आने के बाद बापू सभागार में उनका अभिनंदन समारोह होगा. कार्यक्रम को लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. लेकिन लोग आने-जाने के लिए वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रमों को लेकर एयरपोर्ट से अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर, पुनाईचक, विद्युत भवन, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, मौर्या होटल होते हुए बापू सभागार (गांधी मैदान) और कदमकुआं स्थित सरकारी आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय, टेलर रोड तक के ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किए गए हैं.

यात्रियों से की गई ये अपील

जानकारी के मुताबिक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की गई है कि वे कम-से-कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि कोई परेशानी ना हो. सगुना मोड़ दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर आने वाली गाड़ियों को राजा बाजार आरओबी पर अधिक दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.

साथ ही बेली रोड पर आने वाली गाड़ियां दक्षिण में जगदेव पथ डीटीओ फुलवारीशरीफ या उत्तर में आशियाना दीघा रोड, दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल-अशोक राजपथ का उपयोग कर सकेंगे. जगदेव पथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.

ये वैकल्पिक रूट का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

इसके साथ ही एक्जीबिशन रोड से गांधी मैदान आने वाली गाड़ियां रामगुलाम चौक से पूरब की ओर जायेंगी. कंकड़बाग और पटना जंक्शन से पश्चिम जाने वाली गाड़ियां जीपीओ आरओबी, आर ब्लॉक, गर्दनीबाग आरओबी, अनिसाबाद गोलंबर के रास्ते जाएंगे. कारगिल चौक से पश्चिम अशोक राजपथ पर आने-जाने वाली गाड़ियां जेपी गंगा पथ का उपयोग कर सकेंगी.

पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक किसी भी तरह के गाड़ियों के पार्किंग का परमिशन नहीं होगा. सोमवार की सुबह 11:00 बजे से वीआईपी कार्यक्रम खत्म होने तक जिला परिवहन कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर यातायात नियंत्रित रहेगा. दक्षिण दिशा से आने वाली गाड़ियां टमटम पड़ाव-फुलवारीशरीफ होते हुए और उत्तर दिशा से आने वाले वाहन जगदेव पथ की ओर जा सकेंगे.

मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी तैनाती

जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन समारोह की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 12 से अधिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे.

नितिन नवीन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बेली रोड से सीधे बापू सभागार पहुंचेंगे. इसके बाद वह जेपी आवास पर जायेंगे, जेपी आवास के बाद वह अपने आवास पहुंचेंगे. फिर भाजपा कार्यालय जायेंगे. उनके कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Also Read: तेजप्रताप यादव का बड़ा खुलासा, बोले- पूर्व विधायक मेरी हत्या कराना चाहते, 5 जयचंदों के नाम बताए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन