Video: पटना में TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका

Patna Student Protest: पटना में टीआरई-4 को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक बार फिर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने निकले थे लेकिन जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
Patna Student Protest: पटना में एक बार फिर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है. टीआरई-4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर चढ़ा और वे सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले. हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान भारी सुरक्षाबलों की तैनाती रही. जिसके कारण जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोक दिया.
सीटों के नंबर बढ़ाने की मांग
जेपी गोलंबर के पास अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर नारे लगाए. हाथों में पोस्टर लेकर अभ्यर्थी पहुंचे हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में कम से कम 1 लाख 20 हजार सीटों पर बहाली निकाली जाए. दरअसल, पहले सरकार ने दावा किया था कि चौथे चरण में 1 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति होगी. लेकिन टीचर्स डे के मौके पर शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि केवल 26 हजार से कुछ अधिक पद ही शामिल किए जाएंगे. इसी के बाद अभ्यर्थियों का विरोध तेज हो गया.
अब सरकार क्या लेगी एक्शन…
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यहां तक यह भी कहा था कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी. उन्होंने परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं. TRE-4 परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 तक होगी और नतीजे 20 से 26 जनवरी 2026 के बीच जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि, अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी साफ देखी जा रही है. लगातार प्रदर्शन के बाद देखना होगा कि सरकार क्या कुछ निर्णय लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए