ePaper

Video: हथियार वाले रील्स से 'महाकाल गैंग' बनाता है भौकाल, पटना पुलिस ने कारतूस के सौदागरों को दबोचा

Updated at : 26 Aug 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
mahakal gang patna news
महाकाल गैंग के अपराधियों के साथ पटना पुलिस, बरामद किए गए हथियार और कारतूस

Video: पटना पुलिस ने महाकाल गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस गैंग के सदस्य हथियार और कारतूस का धंधा करते हैं. साथ ही लोगों के बीच दबदबा बनाने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील्स बनाते हैं.

विज्ञापन

Patna News: पटना पुलिस ने आर्म्स और कारतूस का धंधा करने वाले महाकाल गैंग का खुलासा किया है. इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करके रील्स भी बनाते थे. ताकि समाज में अपना दबदबा कायम कर सकें और लोगों के बीच अपना डर बनवा सकें.

रील्स वीडियो से भौकाल बनाता है महाकाल गैंग

पटना के सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र में महाकाल गैंग के सदस्य अवैध तरीके से हथियार अैर कारतूस की तस्करी करते हैं. सोशल मीडिया पर भी हथियारों के साथ रील्स बनाकर अपना ‘भौकाल’ बनाते हैं. जिसके बाद एक स्पेशल टीम बनायी गयी, जिसने छापेमारी की.

ALSO READ: वार्ड पार्षद ने पटना के अटल पथ पर करवाया था बवाल, SSP बोले- हिंसा करवाने पैसे देकर बाहर से लाए गए थे लोग

भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

सिटी एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान महाकाल गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा गया. जिसमें हरेराम सिंह और विनीत कुमार शामिल हैं. इनके घर से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस व नकद रूपए बरामद हुए. दोनों बिहटा के रहने वाले हैं. दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बिहटा थाना में केस दर्ज किया गया.

महाकाल गैंग में ये हैं शामिल…

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी के अलावे इस गैंग में सोनु कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार और अभिषेक कुमार भी शामिल हैं. सोनू और सुमीत को 80 कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने दो राइफल, 1 राइफल जैसा गन, 1 रिवॉल्वर, 340 जिंदा कारतूस, 3 बट कवर, 5 लाख रुपए आदि बरामद किए हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन