ePaper

प्रभात खबर के नि:शुल्क हेल्थ कैंप में सैकड़ों लोगों की हुई जांच, आयुर्वेद चिकित्सा पर भी परामर्श

Updated at : 12 Jun 2022 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के नि:शुल्क हेल्थ कैंप में सैकड़ों लोगों की हुई जांच, आयुर्वेद चिकित्सा पर भी परामर्श

पटना में प्रभात खबर की तरफ से चिड़िया घर के गेट नंबर 2 के पास नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. जहां चिकित्सकों ने लोगों का जांच व इलाज किया.

विज्ञापन

प्रभात खबर की ओर से रविवार को पटना के चिड़िया खाना के गेट नंबर 2 के पास नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया गया. इसमें चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों को नि: शुल्क जांच व इलाज कर उचित सलाह दी गयी.

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज 

हेल्थ कैंप के आयोजन के सहयोगी राजा बाजार के पिलर नंबर 38 स्थित त्रिसिद्धा आयुर्वेदा एवं पंचकर्मा क्लिनिक के निदेशक डॉ कुमार अंजनेयम् ने कैंप में आये लोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज इलाज किया. इसके साथ-साथ उन्होंने मुफ्त में दवाओं का वितरण भी किया. साथ ही उन्होंने शुगर, एलर्जी, हृदय रोग, अस्थमा, पेट के साथ-साथ गर्मी में होने वाली बीमारियों का इलाज आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से किया.

undefined
आंख से जुड़ी बीमारी का इलाज

इसके अलावा हेल्थ कैंप में कुर्जी होली फैमली हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कुमार ने आंख से जुड़ी बीमारी का इलाज किया तो बोरिंग रोड स्थित डायबिटीज ओबिसिटी केयर सेंटर के निदेशक डॉ सुभाष कुमार ने कैंप में आये मरीजों के शुगर की जांच की.

undefined
हेल्थ कैंप में दंत रोग से संबंधित इलाज

हेल्थ कैंप में ओपलो डेंटल के डॉ राकेश कुमार ने दंत रोग से संबंधित इलाज किया. इसके साथ ही कैम्प में सुशील मिश्रा, राकेश चौधरी, अमन कुमार, नवीन कुमार, अभय और मो. असलम उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन