पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में 25 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, जारी हुआ शेड्यूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2022 1:51 PM
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. स्नातक के एक लाख दस हजार सीटों के लिए विवि के पोर्टल पर छात्र 25 मई से केंद्रीयकृत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. स्नातक के एक लाख दस हजार सीटों के लिए विवि के पोर्टल पर छात्र 25 मई से केंद्रीयकृत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गयी है. केंद्रीयकृत फर्स्ट मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जायेगी. 27 जुलाई तक फर्स्ट लिस्ट के अनुसार काउंसेलिंग व नामांकन लिया जायेगा. 30 जुलाई तक कॉलेज नामांकन को ऑनलाइन वैलिडेट कर उसे कंफर्म करेंगे.
कंफर्मेशन के बाद ही विवि फिर खाली बची हुई सीटों पर दूसरी सूची जारी की जायेगी. सीटों के संबंध में जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाती रहेगी. सेकेंड मेरिट लिस्ट 3 अगस्त को जारी होगा. उसके अनुसार नामांकन 11 अगस्त से होगा. वहीं थर्ड मेरिट लिस्ट 18 अगस्त को जारी किया जायेगा. 26 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि होगी. इसके बाद अगर सीटें बचीं तो स्पॉट राउंड का आयोजन किया जायेगा.
तीन मेधा सूची के बाद ओपेन मेरिट राउंड के तहत नामांकन होगा. ओपेन मेरिट राउंड के तहत तीन राउंड के बाद एक बार फिर से पोर्टल सभी तरह के छात्रों के लिए खोल दिया जायेगा. खाली बची सीटों पर फ्रेश आवेदन भी किए जा सकेंगे. 3 सितंबर से स्पॉट राउंड के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. 5 सितंबर को कॉलेजों के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. 7 सितंबर को कॉलेज उक्त लिस्ट पर नामांकन को वैलिडेट करेंगे.
12 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जायेंगी. मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी. नामांकन में सरकार के द्वारा आरक्षण नियमों का पालन किया जायेगा. ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों को वन टाइम तीन सौ रुपये फॉर्म चार्ज के रूप में देने होंगे. सीटों की संख्या आदि की जानकारी वेबसाइट पर दे दी जायेगी.
Also Read: RRB NTPC Exam: रेलवे एनटीपीसी CBT-2 को लेकर उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना, 12 जून से शुरू होगी परीक्षा
सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड के छात्र फिलहाल नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे लेकिन उनके लिए फिलहाल समय है. क्योंकि नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गयी है. ताकि तब तक सीबीएसइ व आइसीएसइ का रिजल्ट घोषित हो जायेंगे. स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन प्रो एके नाग ने कहा कि जून अंत तक रिजल्ट आने की संभावना है. इसलिए किसी भी बोर्ड के छात्र इस नामांकन प्रक्रिया में नहीं छुटेंगे. उनका पूरा ध्यान रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










