Patna News: पटना के NIT घाट से युवक की लाश बरामद, आखिरी कॉल ने खोला राज

सांकेतिक
Patna News: पटना के पीरबहोर इलाके के NIT घाट पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब गंगा से एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान उदयनी के अमित के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि उसने रात को आखिरी कॉल कर कहा था अब लौटकर नहीं आऊंगा.
Patna News: पटना के पीरबहोर इलाके के NIT घाट से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गोपालपुर उदयनी निवासी अमित के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह वह फ्रेश मूड में घर से निकला था. जाते-जाते उसने पिता मनीष से 2000 रुपये मांगे. इस दौरान स्कूटी की EMI के लिए 1800 रुपये उसने ले लिए और 200 रुपये लौटाने की बात कही. उसी रात करीब 12:50 बजे अमित ने अपनी दादी के नंबर पर कॉल कर कहा कि वह बहुत परेशान है और अब लौटकर नहीं आएगा.
जेब से मिली चाबी, गाड़ी से हुई पहचान
2 अक्टूबर की देर रात बड़हरा और NIT घाट के बीच पुलिस ने गंगा किनारे युवक का शव देखा. तलाशी के दौरान उसके जेब से एक बाइक की चाबी मिली. घटना के लगभग चार घंटे बाद गश्ती पुलिस को मरीन ड्राइव पर एक लावारिस गाड़ी खड़ी मिली. गाड़ी को थाने लाकर जब अमित की जेब में मिली चाबी से खोला गया तो वह तुरंत खुल गई. इसके बाद नंबर प्लेट से युवक की पहचान की पुष्टि हुई और परिजनों को सूचना दी गई.
पोस्टमार्टम जारी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों से नाराज होकर अमित ने गंगा में छलांग लगाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परिवार में मातम, गांव में चर्चा
अमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. रिश्तेदार और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. लोगों का कहना है कि वह शांत स्वभाव का लड़का था, लेकिन हाल के दिनों में आर्थिक दबाव और व्यक्तिगत तनाव से परेशान दिखाई देता था. अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है.
Also Read: त्योहार की खुशियां मातम में बदली! दशहरा मेला घूमने गए पिता और दो बेटों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




