बिहार में PhD दाखिले का नियम बदला, अब सिर्फ UGC-NET स्कोर से मिलेगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: बिहार में पीएचडी दाखिले का नियम बदल दिया गया है. अब एडमिशन केवल UGC-NET स्कोर के आधार पर होगा. कुलाधिपति सचिवालय ने PAT परीक्षा पर रोक लगा दी है और सभी विश्वविद्यालयों को नया सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. कुलाधिपति सचिवालय ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. अब पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी-नेट स्कोर को ही आधार बनाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

PAT परीक्षा पर रोक, विश्वविद्यालयों को मिला नया निर्देश

PAT परीक्षा पर रोक

राज्यपाल सचिवालय की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अब कोई भी विश्वविद्यालय पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT) आयोजित नहीं करेगा. यह फैसला यूजीसी की अधिसूचना और कुलाधिपति के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है.

जारी विज्ञापन होंगे रद्द, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश

जिन विश्वविद्यालयों ने PAT के लिए विज्ञापन जारी कर दिए हैं, लेकिन परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हुई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से विज्ञापन वापस लेने को कहा गया है. साथ ही प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश भी दिया गया है.

आवेदन शुल्क लौटाने की तैयारी, छात्रों को मिलेगी राहत

यदि किसी विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क लिया है, तो उसे वापस करने या यूजीसी-नेट आधारित प्रवेश प्रक्रिया लागू करने का विकल्प दिया गया है. इससे छात्रों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी.

पुराने छात्रों पर नहीं लागू होगा आदेश

कुलाधिपति सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विश्वविद्यालयों में PAT के माध्यम से पीएचडी में नामांकन पहले ही पूरा हो चुका है, वहां अध्ययनरत शोधार्थियों पर इस फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई

सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे नए आदेश का सख्ती से पालन करें और अनुपालन रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं. सचिवालय ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा.

अब खत्म होगी अलग-अलग परीक्षाओं की परेशानी

अब तक बिहार के अधिकांश विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते थे. इसके कारण छात्रों को यूजीसी-नेट के अलावा कई अन्य परीक्षाओं में भी शामिल होना पड़ता था. नए नियम से यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी.

UGC-NET स्कोर से होगा सीधा चयन

नए आदेश के बाद पीएचडी प्रवेश के लिए केवल यूजीसी-नेट स्कोर को मान्यता दी जाएगी. इससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता आएगी तथा छात्रों को अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी.

PPU ने कहा- अब PAT नहीं होगा

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलाधिपति सचिवालय के आदेशों का पालन करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में PAT आयोजित नहीं होगा और पीएचडी में दाखिला यूजीसी-नेट के आधार पर ही दिया जाएगा.

ALSO READ: खान सर ने पहले कोचिंग में गोलीबारी का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन