पटना हॉस्टल कांड: पटना हाईकोर्ट में सोमवार को हो सकती है सुनवाई, दायर याचिका में पिता ने क्या की मांग?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Feb 2026 2:49 PM

विज्ञापन

पटना हाईकोर्ट

Patna NEET Student Death: पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. सोमवार को मामले में सुनवाई हो सकती है. इसमें बिहार के डीजीपी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों तक को प्रतिवादी बनाया गया है.

विज्ञापन

Patna NEET Student Death: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. छात्रा के पिता ने पटना हाइकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने रिट याचिका दायर की है. इस मामले में बिहार के डीजीपी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों तक को प्रतिवादी बनाया गया है. हाइकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और अब इस मामले पर सुनवाई की जाएगी.

सोमवार को हो सकती है सुनवाई

हाइकोर्ट में दायर याचिका में छात्रा के पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है. उन्होंने बिहार के गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है. मामले की सुनवाई पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा की एकलपीठ करेगी.

इन सभी को बनाया गया प्रतिवादी

याचिका में प्रतिवादी के रूप में गृह विभाग के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, बिहार के डीजीपी, पटना के एसपी, चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी को शामिल किया गया है. इसके अलावा पटना स्थित हॉस्टल के मालिक श्रवण अग्रवाल, नीलम अग्रवाल और अंशु अग्रवाल, हॉस्टल की वार्डन चंचला, हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन को भी प्रतिवादी बनाया गया है. मेडिकल पक्ष से जुड़े लोगों को भी याचिका में प्रतिवादी बनाया गया है.

सीएम ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने सीबीआई जांच से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी. 23 दिनों के अंदर यह तीसरी जांच एजेंसी है, जिसे इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले बिहार पुलिस की एसआईटी और सीआईडी इसकी जांच कर रहे थे.

6 जनवरी को हुई थी छात्रा की मौत

छात्रा के पिता ने पटना हाइकोर्ट में न्याय की गुहार लगाते हुए रिट याचिका दायर की और कहा है कि जांच की निगरानी करें. जहानाबाद की रहने वाली नाबालिग छात्रा पटना के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 6 जनवरी को उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी.

Also Read: Budget 2026: ‘पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा है यह बजट’, रोहिणी आचार्य ने किया हमला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन