Budget 2026: ‘पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा है यह बजट’, रोहिणी आचार्य ने किया हमला

Updated:
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट पेश किया, जिस पर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बजट पर हमला किया. एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, यह बजट पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा है.

विज्ञापन

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. इस बजट पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ एनडीए गठबंधन के नेता जमकर तारीफ कर रहे जबकि विपक्ष हमलावर हो गए हैं. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर जमकर हमला बोला. रोहिणी ने एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जमकर खामियां निकाली.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोहिणी ने एक्स पर क्या लिखा?

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, ‘पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा ही है बजट. अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गयी है, मगर देश की शिक्षित और गैर-शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब-क्रिएशन कैसे और किन-किन सेक्टर्स में होगा?’

यह भी निकाली खामियां

आगे पोस्ट में यह भी लिखा, ‘देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड-मैप नहीं है. बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन, बाढ़ की रोक थाम, बाढ़ के बाद पुनर्वास की व्यवस्था और सिंचाई के संसाधनों के निर्माण और विकास के लिए विशेष-पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी और पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है.’ इस तरह से रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

विपक्ष की तरफ से पलटवार किए जा रहे हैं. जबकि बीजेपी जमकर सराहना कर रही है. बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, यह बजट उस सोच को दर्शाता है, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस तैयारी दिखाई देती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2047 के भारत की कल्पना को जमीन पर उतारने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है. बजट में उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है, जहां देश को और मजबूती के साथ आगे बढ़ना है.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इन 5 हॉल्ट पर होगा 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज, मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर फैसला

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन