खेमनीचक मेट्रो स्टेशन अक्टूबर तक होगा तैयार, जू के पास इस महीने लॉन्च होगी TBM मशीन

Updated:
विज्ञापन

पटना मेट्रो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण अक्टूबर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके साथ ही नवंबर महीने तक टीबीएम मशीन जू के पास लॉन्च की जाएगी.

विज्ञापन

Patna Metro Update: सीएम सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का काम तेजी से पूरा करने का आदेश दिया था. इसके निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने का भी आदेश अधिकारियों को दिया था. इस आदेश के बाद पटना मेट्रो परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक तेजी से चल रहा है. स्टेशन को अक्टूबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

कॉरिडोर-1 और 2 का इंटरचेंज स्टेशन है खेमनीचक

जानकारी के मुताबिक, नगर विकास एवं आवास विभाग और पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें पटना मेट्रो से जुड़े काम को लेकर चर्चा की गई. साथ ही समय सीमा के अंदर हर हाल में बाकी के बचे काम को पूरा करने का आदेश दिया गया. खेमनीचक दोनों कॉरिडोर का इंटरचेंज स्टेशन है. यहां कॉरिडोर-2 के भूतनाथ और मलाही पकड़ी के स्टेशन जुड़ेंगे, जबकि कॉरिडोर-1 के मीठापुर के स्टेशन जुड़ेंगे.

पटना जू के पास इस महीने लॉन्च होगी टीबीएम मशीन

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र नगर और मोइनुलहक स्टेडियम के बीच टनल निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है. अगले दो दिनों में इस खंड की टनलिंग प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है. बेली रोड में जू के पास मेट्रो के अंडरग्राउंड नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी भी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि नवंबर में जू के पास टनल बोरिंग मशीन (TBM) लॉन्च की जाएगी.

परियोजना से जुड़े एजेंसियों को दिया गया आदेश

बैठक में सचिव-सह-प्रबंध निदेशक ने परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है. ऐसे में सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाना चाहिए. बैठक में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि काम बनाई गई योजना के तरीके से चल रहा है.

Also Read: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड और गांधी सेतु पर बन रहे नये पुल का कितना हुआ काम? पथ निर्माण मंत्री का जानिए आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन