दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड और गांधी सेतु पर बन रहे नये पुल का कितना हुआ काम? पथ निर्माण मंत्री का जानिए आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Jun 2026 10:59 AM
AI फोटो
Bihar Road Projects: पटना समेत कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड, मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच सड़क और गांधी सेतु पर बन रहे नये पुल समेत अन्य पुलों के निर्माण का काम किया जा रहा है. पथ निर्माण मंत्री ने निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कर लेने का निर्णय लिया है.
Bihar Road Projects: बिहार में चल रहे रोड प्रोजेक्ट्स और पुलों का निर्माण तेजी से करने का आदेश दिया गया है. पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि जो परियोजनाएं अपने अंतिम फेज में हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के अंदर हर हाल में पूरा करें.
जिन परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण जैसी बाधाएं आ रहीं हैं, स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर उन्हें दूर कराना सुनिश्चित करें. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इन सड़कों का निर्माण पूरा करने का आदेश
समीक्षा में बताया गया कि पटना जिले के फोर लेन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड परियोजना (25.08 किमी) में अब तक 58.3 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है. मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच चल रहे कार्यों में पैकेज-2 (खैरा-भागलपुर बाईपास) में 93 प्रतिशत और पैकेज-4 (रसलपुर-मिर्जाचौकी) में 93.6 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिन्हें जुलाई 2026 तक पूरा कराने का लक्ष्य है.
साथ ही छपरा-पटना- बख्तियारपुर-पूर्णिया कॉरिडोर के तहत पटना-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-मोकामा और औंटा सिमरिया (गंगा नदी पर छह लेन पुल सहित) के काम पूरे हो चुके हैं. बेगूसराय शहर में 4.2 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का 96% कार्य पूरा हो चुका है, जिसे अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. जबकि पटना बेतिया कॉरिडोर के अंतर्गत बकापुर-मानिकपुर खंड में 42.25 प्रतिशत और मानिकपुर-साहिबगंज खंड में 21.54% काम पूरा हो चुका है.
पुलों के निर्माण को लेकर दिया आदेश
पथ निर्माण मंत्री ने कहा, गंगा नदी पर बन रहे महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नए 4-लेन पुल, दीघा-सोनपुर, नया समानांतर विक्रमशिला सेतु और कोसी फूलौत महासेतु की समीक्षा करते हुए बचे हुए काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि महात्मा गांधी सेतु (73%), दीघा सोनपुर (14.55%), विक्रमशिला सेतु (50.15%) और कोसी फूलौत महासेतु (94.4%) की भौतिक प्रगति है और तेजी से काम किया जा रहा है.
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि निर्धारित समय सीमा से लंबित परियोजना से संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें. परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. मंत्री ने ब्रिज निर्माण के दौरान सोलर कैमरा लगाने की भी बात कही. इससे मुख्यालय स्तर से कार्यों की मॉनिटरिंग हो सकेगी.
Also Read: MLC उम्मीदवार नहीं बनने पर दीपक प्रकाश के पास बचे ये 3 ऑप्शन, अब क्या करेंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










