Nowcast Bihar: बिहार के 47 ब्लॉक में अगले 3 घंटे तेज हवा चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Apr 2025 6:48 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Nowcast Bihar: बिहार का मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है. अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में प्रचंड गर्मी पड़ने के बाद अब प्रदेश में बारिश ने भी दस्तक दे दी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम विभाग ने बिहार के मधुबनी और दरभंगा जिला के 47 ब्लॉक में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: बिहार को लेकर जारी पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के दो जिला के 47 ब्लॉक में अगले तीन घंटे के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ बारिश होने की तात्कालिक चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी है.

मौसम की चेतावनी

इन ब्लॉक्स के लिए जारी हुआ अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन घंटे के लिए महिषी, सौर बाजार, कहारा, मधेपुरा, सतरकटैया, घैलाढ़, नौहट्टा, सिंघेश्वर, गम्हरिया, सुपौल, मधेपुर, त्रिवेणीगंज, पीपरा, मरौना, किशनपुर, घोघरडीहा, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लौकही, लौकहा, बाबूबरही, कलुआही, खजौली, हनुमान नगर, गोराबौराम, बिरौल, किरतपुर, बहेरी, हायाघाट, घनश्यामपुर, बेनीपुर, अलीनगर, बहादुरपुर, टारडीह, मनीगाछी, दरभंगा, लखनार, केओटीरणवे, पंडौल, झंझारपुर, मधुबनी, आंध्राठाढ़ी, राजनगर, बिस्फी, बेनिपट्टी, में मेघगर्जन , आकाशीय बिजली , अचानक तेज हवा (40-60 KMPH) चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

इन ब्लॉक्स में 30 से 40 की गति से चलेगी हवा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी में बताया कि सिंघिया, कुशेश्वर स्थान, महिषी, सौर बाजार, कहारा, मधेपुरा, घैलाढ़, सिंघेश्वर, शंकरपुर, गम्हरिया, त्रिवेणीगंज, पीपरा, राघोपुर, सरायगढ़ भपटियाही, निर्मली, फुलपरास, लौकही, लौकहा, बाबूबरही, कलुआही, खजौली, लदनियां, बसोपट्टी, जयनगर, वारिसनगर, कल्याणपुर, हनुमान नगर, गोराबौराम, बिरौल, बहेरी, हायाघाट, बहादुरपुर, दरभंगा, केओटीरणवे, मधुबनी, सिंघवारा, बिस्फी, बेनिपट्टी, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) चलने के साथ बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

ऐसे करें बचाव

  • खराब मौसम के दौरान सुरक्षित मकानों में जाएं, कमजोर संरचनाओं से बचें और खिड़कियों से दूर रहें.
  • खेती के सभी कामऔर बाहरी गतिविधियों को रोक दें.
  • पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें.
  • बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों से दूर रहें और उड़ने वाले मलबे पर नजर रखें, ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो गिर सकती हैं या हवा के साथ उड़ सकती हैं.
  • उड़ने वाले मलबे से सुरक्षित रहे.
  • यदि गाड़ी चला रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर नहीं जा सकते हैं तो सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकें और बंद गाड़ी के अंदर रहें.
विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन