पटना में ऑटो व इ-रिक्शे का किराया हुआ दोगुना

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 1:03 AM

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने हर रूट के ऑटो और इ-रिक्शे का किराया दोगुना कर दिया है. डीटीओ अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) द्वारा तय दरों से अब ऑटो और इ-रिक्शा चालक दोगुना किराया लेंगे. यह वृद्धि यात्रियों की संख्या को कम करने से उत्पन्न नयी परिस्थिति में ऑटोचालकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए किया गया है.

विज्ञापन

पटना : जिला प्रशासन ने हर रूट के ऑटो और इ-रिक्शे का किराया दोगुना कर दिया है. डीटीओ अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) द्वारा तय दरों से अब ऑटो और इ-रिक्शा चालक दोगुना किराया लेंगे. यह वृद्धि यात्रियों की संख्या को कम करने से उत्पन्न नयी परिस्थिति में ऑटोचालकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए किया गया है.

यह वृद्धि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर सामान्य से आधी सीट क्षमता पर तिनपहिया वाहनों का परिचालन जारी रहने तक लागू रहेगी. रिजर्व किराये में कोई वृद्धि नहीं ऑटो और इ-रिक्शे के किराये में यह वृद्धि केवल शेयर परिचालन में किया गया है. रिजर्व परिचालन में कोई वृद्धि नहीं की गयी है. हालांकि, उसमें भी यात्रियोंं की संख्या घटा कर केवल दो तक सीमित कर दी गयी है. लेकिन, इससे ऑटो या इ-रिक्शा चालक के प्रति ट्रिप आय में कमी नहीं आयी है, इसलिए बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन