ePaper

Patna News: पटना में लीव इन में रहता था युवक, शादी से पहले की ऐसी हरकत रह गए सब दंग

Updated at : 12 May 2022 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News: पटना में लीव इन में रहता था युवक, शादी से पहले की ऐसी हरकत रह गए सब दंग

पटना के पुनपुन में एक शादी में दूल्हे की हरकत से सब दंग रह गए. लोगों को समझ ही नहीं आया की आखिर दूल्हे ने ऐसा क्यों किया. छह महीने से लीव इन में रह रही प्रेमिका भी नहीं समझा पाई दूल्हे को.

विज्ञापन

पटना में छह माह तक लीव इन में रहने के बाद जब शादी करने की बात आई तो दूल्हा फरार हो गया. पुनपुन थाने के बेला बराह गांव के दिलीप पासवान की पुत्री अमृता कुमारी की शादी दुल्हिन बाजार थाने के एनखा गांव निवासी धुरखेली पासवान के पुत्र रंजन कुमार के साथ होने वाली थी.

लड़का पक्ष के सभी लोग मौके से गायब

शादी के लिए दोनों पक्ष के परिवार के लोग बुधवार को उलार सूर्य मंदिर पहुंच गए थे. लेकिन शादी की विधि शुरू होने से पहले ही दूल्हा रंजन कुमार वहां से चुपके से निकल गया. देखते ही देखते लड़का पक्ष के सभी लोग मौके से गायब हो गए. छह माह से लीव इन में रह रही प्रेमिका भी नहीं समझा पाई कि आखिर उसके प्रेमी ने आखिरी ऐसा क्यों किया.

छह महीने पहले घर से भाग गए थे लड़का लड़की 

मामले में बताया जा रहा है कि लड़का व लड़की दोनों लगभग छह महीने पहले प्यार के मामले में एक दूजे के साथ भाग गए थे. और दोनों एक साथ छह महीने से लीव इन में रह रहे थे जिसके बाद लोगों के दबाव की वजह से दोनों की शादी तय कर दी गई थी. मामले मेंं लड़की व लड़के पक्ष के लोग समझौता कर शादी करने की बात कर रहे हैं. वर पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को समझाने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: बेतिया में पत्नी की हत्या कर दुर्घटना बताने में जुटा पति, दहेज प्रताड़ना के मामले में बांड पर लाया था घर
दोनों पक्षों में हुई मारपीट 

दूल्हे के भागने के बाद लड़की वाले पूरे रिश्तेदार के साथ लड़का पक्ष के घर पहुंच गया. जब दूल्हे के भागने का कारण पूछा गया तो लड़के वालों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर हाथा पाई हुई जिसमें डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं.

घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है

गंभीर अवस्था मे प्रभूलाल पासवान की पत्नी प्रभावति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गयाहै. वहीं जख्मी धर्मशीला देवी, लालसा कुमारी, सविता देवी, बेबी देवी, संजू कुमारी, सुबोध पासवान, शकुंतला देवी, राजमती देवी, राधिका देवी का इलाज दुल्हिन बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी चल रहा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन