पटना में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान पर मिलेगा 50% भुगतान का मौका, शुक्रवार तक करा लें प्री रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

**Patna National Lok Adalat :** **Patna National Lok Adalat :** **Patna National Lok Adalat :** **Patna National Lok Adalat :** Patna National Lok Adalat : पटना में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जहां ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों में 50% की छूट का लाभ मिलेगा. लोग चालान जमा करके राहत पा सकते हैं और भीड़ से बचने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Patna National Lok Adalat : पटना में 12 सितंबर को गांधी मैदान के गेट नंबर-7 पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. यहां ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के लिए 32 काउंटर लगाए जाएंगे. इन काउंटरों पर लोग अपने ट्रैफिक चालान का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत राहत प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

चालान लेकर पहुंचना होगा

ट्रैफिक चालान से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल अपना चालान लेकर पहुंचना होगा. वहां चालान जमा कराने के बाद चालान राशि का 50 फीसदी काउंटर पर जमा करना होगा. राशि जमा करने के बाद संबंधित व्यक्ति को इसकी रसीद दी जाएगी.

13 सितंबर को मोबाइल पर आयेगा मैसेज

बताया गया है कि 12 सितंबर को 50 फीसदी राशि जमा करने के बाद 13 सितंबर को अधिकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा. इसी प्रक्रिया के तहत संबंधित चालान को निरस्त किया जाएगा.

शुक्रवार तक करा सकेंगे प्री रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रीय लोक अदालत में भीड़ और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय की ओर से प्री रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जा रही है. यह सुविधा शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगी.

परिवहन कार्यालय में बने चार काउंटर

प्री रजिस्ट्रेशन के लिए जिला परिवहन कार्यालय में चार काउंटर लगाए गए हैं. यहां लोग अपना चालान और देय राशि का 50 फीसदी जमा कर प्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इससे 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करने में सुविधा मिल सकती है.

चालान वाले वाहन चालकों के लिए मौका

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान ट्रैफिक चालान से जुड़े लोगों को राहत पाने का अवसर मिलेगा. वाहन चालकों को सलाह है कि वे अपने चालान से संबंधित दस्तावेज लेकर निर्धारित काउंटर पर पहुंचें और भुगतान व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.

Also Read : VIDEO : पुनपुन नदी का पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंचा, ब्रिज नंबर 21 पर बढ़ी चिंता, डाउन लाइन की ट्रेनें बंद, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन