‘सम्राट बाबू आरोपियों पर बुलडोजर कब चलाएंगे?’, हॉस्टल पहुंचते ही भड़क गए पप्पू यादव
Patna Hostel Scandal: सांसद पप्पू यादव आज परफैक्ट पीजी हॉस्टल पहुंचे. इसी हॉस्टल में औरंगाबाद की बेटी की लाश मिली थी. पप्पू यादव ने इस मामले में CBI जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने सबूत मिटाने का आरोप लगाया. मामले में सच्चाई सामने नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी.
Patna Hostel Scandal: ‘सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है. इसमें प्रशासन, नेता और माफिया की मिलीभगत हो सकती है.’ यह आरोप पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लगाया है. वह आज परफैक्ट पीजी हॉस्टल पहुंचे थे, जहां औरंगाबाद की बेटी की डेड बॉडी मिली थी. पप्पू यादव ने हॉस्टल पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मीडिया के सामने वे जमकर भड़के.
पप्पू यादव ने की यह मांग
पप्पू यादव ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि हॉस्टल, थाना और अस्पताल तीनों जगहों पर FIR दर्ज होनी चाहिए. हॉस्टल के मालिक से सख्ती से पूछताछ की जाए और हॉस्टल में आने वाले दो संदिग्ध लड़कों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.
नीट छात्रा मामले में भी दिया बड़ा बयान
पप्पू यादव ने नीट छात्रा मौत का जिक्र करते हुए कहा, CCTV फुटेज की 2–3 महीने या एक साल तक की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि वहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां कहां से आ रही थीं. रात 9 बजे के बाद बच्चियां कहां जाती थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लॉज संचालक दलाली में शामिल हैं और बच्चियां इतनी डरी हुई हैं कि वे खुलकर बयान देने से डर रही हैं.
पप्पू यादव ने सवाल किया कि जब पटना का PMCH अस्पताल 5 करोड़ रुपये की लागत से बना है, फिर उसके रिपोर्ट पर भरोसा क्यों नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों जगह सरकार आपकी है, फिर इसकी CBI जांच क्यों नहीं करवा देते हैं.
सम्राट चौधरी पर क्या बोले पप्पू यादव?
पप्पू यादव ने इस दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, सम्राट बाबू जैसे नेता इन आरोपियों पर बुलडोजर कब चलाएंगे. पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सच्चाई सामने नहीं लाई गई तो आंदोलन किया जाएगा.
Also Read: Bihar Bhumi: जमीन मापी को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा पोस्ट, 1 अप्रैल 2026 से नया सिस्टम होगा लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए