अब बदले हुए नंबर से गया-पटना रूट पर चलेगी 3 ट्रेनें, देखें टाइमिंग और स्टॉपेज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2025 7:14 PM
सांकेतिक फोटो
Patna-Gaya Passenger Train: गया-पटना और पटना-गया रूट की कुछ ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया गया है. इंडियन रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों को भी रेगुलर सेवाओं में शामिल कर दिया है. इससे हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
Patna-Gaya Passenger Train: गया से पटना और पटना से गया जानेवाली कुछ ट्रेनों के गाड़ी संख्या में बदलाव कर दिया गया है. इसके लिए रेलवे सिस्टम और एप को भी अपडेट किया जा रहा है. इसके अलावा, टेम्परेरी बेसिस पर चलायी जा रही पांच ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने परमानेंट सर्विस में शामिल कर दिया है. ये बदलाव चार अक्टूबर शनिवार से प्रभावी हो चुके हैं.
टाइम टेबल और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं
इन बदलावों से रोज हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी. खासकर गया-पटना रूट पर सुबह और शाम के समय भारी भीड़ को देखते हुए यह बड़ा कदम माना जा रहा है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि इन ट्रेनों के पुराने नंबर खत्म कर दिये गये हैं और उनकी जगह स्थायी ट्रेन नंबर जारी कर दिये गये हैं. टाइम टेबल और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है ताकि यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
पुराना और नया ट्रेन नंबर और नाम
03656 / 03655 → 53238 / 53237 गया – पटना पैसेंजर
03668 / 03667 → 53240 / 53239 गया – पटना पैसेंजर
05553 / 05554 → 63329 / 63330 गया – पाटलिपुत्र पैसेंजर
भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट में बदलाव
बिहार में हो रही भारी वर्षा के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
5 अक्टूबर को थावे-पटना-थावे स्पेशल ट्रेन, थावे-नकहा जंगल डेमू, थावे-कप्तानगंज, थावे-मसरख, थावे-छपरा कचहरी, थावे-सीवान, थावे-छपरा कचहरी, थावे-छपरा कचहरी, थावे-सीवान कचहरी, मसरख-थावे, छपरा-थावे, छपरा-थावे, छपरा-गोरखपुर, कप्तानगंज-थावे, कप्तानगंज-थावे और छपरा कचहरी-थावे ट्रेन को रद्द किया गया है.
छपरा कचहरी-थावे, छपरा कचहरी-थावे, छपरा कचहरी-मऊ, औंढिहार-छपरा, सोनपुर-छपरा-सोनपुर, सोनपुर-पंचदेवरी हाल्ट, पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी तथा गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी रद्द कर दी गई हैं.इसके अलावा 5 अक्टूबर को पंचदेवरी हाल्ट-सोनपुर डेमू ट्रेन भी रद्द रहेगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बदले रूट से चलने वाली गाड़ियां
भारी वर्षा के कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इनमें नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र स्पेशल शामिल है.
इसके अलावा डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस शामिल हैं. ये सभी ट्रेनें अब गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर या वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-दानापुर-पाटलिपुत्र-सोनपुर रूट से चलाई जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










