पटना की गंगा बनी पर्यटन का हॉटस्पॉट, ‘गंगा विहार’ क्रूज से बढ़ा आकर्षण, पार्टी का भी उठा सकते है लुफ्त, जानिए कितना है टिकट प्राइस

Updated:
विज्ञापन

‘गंगा विहार’ क्रूज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना में गंगा की लहरों पर ‘गंगा विहार’ क्रूज सेवा की शुरुआत के साथ पर्यटन को नया आयाम मिला है.गांधी घाट से शुरू होने वाला यह क्रूज अब आधुनिक सुविधाओं और नए आकर्षक इंटीरियर के साथ संचालित हो रहा है.

विज्ञापन

Patna Tourism News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
पटना की गंगा नदी पर पर्यटन को नई पहचान देने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ‘गंगा विहार’ क्रूज सेवा को नए अंदाज में शुरू कर दिया है. गांधी घाट से संचालित इस क्रूज को अब लेनिन डिलक्स क्रूज कंपनी के हवाले किया गया है, जिसके बाद इसे आधुनिक सुविधाओं और नए इंटीरियर के साथ और भी आकर्षक बनाया गया है.

विज्ञापन

नए अंदाज में शुरू हुई ‘गंगा विहार’ क्रूज सेवा

सोमवार से शुरू हुई इस क्रूज सेवा को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है. पर्यटकों के लिए इसे पहले से अधिक सुविधायुक्त और आरामदायक बनाया गया है, ताकि गंगा की लहरों पर सफर का अनुभव यादगार बन सके.

दो मंजिला क्रूज में 65 यात्रियों की क्षमता

यह दो मंजिला क्रूज एक बार में 65 पर्यटकों को गंगा की मनोरम वादियों का आनंद लेने की सुविधा देता है. निचले तल पर एयर-कंडीशंड डाइनिंग एरिया है, जबकि ऊपरी डेक पर ओपन स्काई डेक और डांस फ्लोर पर्यटकों को खास अनुभव प्रदान करता है.

गंगा किनारे की विरासत से रूबरू कराएगा सफर

क्रूज के संचालन मैनेजर मोहम्मद अहमद के अनुसार, यात्रा के दौरान यात्रियों को गंगा किनारे स्थित ऐतिहासिक घाटों, मंदिरों, मस्जिदों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए गाइड की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिससे पर्यटक पटना की सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझ सकें.

गांधी घाट से गाय घाट तक होगा सफर

क्रूज का सफर गांधी घाट से शुरू होकर गाय घाट तक जाएगा और फिर वापस लौटेगा. इस दौरान यात्रियों को गंगा की ठंडी हवा के साथ संगीत और मनोरंजन का भी आनंद मिलेगा, जिससे यात्रा और भी खास बन जाएगी.

टिकट, समय और संचालन की पूरी डिटेल

क्रूज का संचालन फिलहाल शनिवार और रविवार को किया जाएगा. बोर्डिंग का समय शाम 4:55 बजे और यात्रा शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित है. प्रति व्यक्ति टिकट 899 रुपये रखा गया है, जिसमें हाई टी और स्नैक्स शामिल हैं.

ग्रुप बुकिंग और प्राइवेट इवेंट्स के लिए स्पेशल पैकेज

ग्रुप और निजी आयोजनों के लिए भी विशेष पैकेज उपलब्ध हैं. प्रति घंटे का पैकेज 22,500 रुपये तय किया गया है, जिसमें सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं. वहीं तीन घंटे के ग्रुप पैकेज में यात्रियों की संख्या के अनुसार अलग-अलग दरें तय की गई हैं, जिसमें भोजन, नाश्ता और हाई टी की सुविधा भी शामिल है.

पटना टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम

नई क्रूज सेवा

गंगा की लहरों पर शुरू हुई यह नई क्रूज सेवा न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण बनेगी, बल्कि पटना के पर्यटन उद्योग को भी नई ऊंचाई देने की उम्मीद है.

गंगा के लहरों के बीच उठाइए व्यंजनों का आनंद

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले

गंगा की लहरों के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर इस क्रूज सफर को और भी खास बनाया जा सकता है. नदी की ठंडी हवा और खूबसूरत नज़ारों के साथ लजीज खाने का अनुभव यात्रियों को यादगार पल देता है. ‘गंगा विहार’ क्रूज पर भोजन और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है.

ALSO READ: पटना में 48 घंटे में पारा 45 डिग्री के पार, अलर्ट जारी, इन तारीखों को होगी झमाझम बारिश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन