पटना सिटी: किसान से दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

Patna Crime News राजधानी पटना से सटे अगमकुंआ में अपराधियों ने किसान से तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. पुलिस इसकी जांच कर रही है. लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

पटना. राजधानी पटना से सटे पटना सिटी में अपराधियों ने किसान से तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित किसान शाहिल ने बताया कि कंकड़बाग स्थित अपने बैंक से तीन लाख रुपया लेकर अपने घर जा रहा था. भूतनाथ के पास वो जब अपने घर के पास पहुंचने वाला था, उसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसे रोका और कहा कि आपका पैसा गिर गया है. मैं पीछे मुड़कर देखा, तब तक मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसके हाथ से बैग छिनकर फरार हो गए. शाहिल जल्ला का रहने वाला था. पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी के सहारे अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. लेकिन, अभी तक अपराधियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन