Patna Airport: पटना एयरपोर्ट की कब हुई थी स्थापना, क्यों जरूरत पड़ी नए टर्मिनल भवन की ? जानिए सब कुछ

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 May 2025 5:18 PM

विज्ञापन

Patna Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटनावासियों को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि, पटना स्थित हवाई अड्डे की स्थापना 1973 में हुई थी और इसे 2008 में अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

Patna Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं. अभी से कुछ ही देर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का शानदार रोड शो होगा. इसके बाद वे पटनावासियों को बड़ी सौगात देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इधर, पीएम मोदी के रोड शो को लेकर राजधानी पटना को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. ऐसे में हम बात करें पटना एयरपोर्ट की तो, पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार का प्रमुख और भारत का 20वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जिसका नाम स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण के नाम पर रखा गया है. यह हवाई अड्डा राज्य की राजधानी पटना को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ता है और बिहार की हवाई यात्रा का मुख्य केंद्र है.

पटना एयरपोर्ट का इतिहास और विकास

पटना स्थित हवाई अड्डे की स्थापना 1973 में हुई थी और इसे 2008 में अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हुआ. 1999 तक पटना हवाई अड्डे से केवल काठमांडू (नेपाल) के लिए उड़ानें थीं. हालांकि, सीमित रनवे और बुनियादी ढांचे के कारण यह बड़े विमानों की लैंडिंग में सक्षम नहीं था. बढ़ती यात्री संख्या और हवाई यात्रा की मांग को देखते हुए, अक्टूबर 2018 में नए टर्मिनल भवन के निर्माण की योजना शुरू की गई. इस परियोजना का उद्देश्य हवाई अड्डे की क्षमता और सुविधाओं को आधुनिक बनाना था.

नया टर्मिनल भवन का हुआ निर्माण

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल का क्षेत्रफल 65,155 वर्ग मीटर है और यह एक साथ 4,500 यात्रियों को संभालने में सक्षम है, जिससे हवाई अड्डे की वार्षिक यात्री क्षमता 25 लाख से बढ़कर एक करोड़ हो गई है.

इस टर्मिनल में 64 चेक-इन काउंटर, 13 बोर्डिंग गेट, 5 कन्वेयर बेल्ट और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियां हैं. इसके अलावा 5 एयरोब्रिज और 11 विमान पार्किंग स्टैंड हैं, जो विमान संचालन को सुगम बनाते हैं. एयरपोर्ट के अन्दर दीवारों पर छठ पूजा की कलाकृतियों और 3D पेंटिंग के जरिये बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है.

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया टर्मिनल बिहार की हवाई यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत के समावेश के साथ यह टर्मिनल राज्य के आर्थिक, पर्यटन और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case: तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में कोर्ट ने क्या कहा ? अब इस दिन होगी सुनवाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन