ePaper

पटना एयरपोर्ट पर अब घने कोहरे में भी उतर सकेंगे विमान, सुरक्षित एयर ट्रैफिक के लिए लगेगी कैट-1 लाइट

Updated at : 18 Jul 2022 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर अब घने कोहरे में भी उतर सकेंगे विमान, सुरक्षित एयर ट्रैफिक के लिए लगेगी कैट-1 लाइट

कैट-। (एप्रोच) लाइट एयरक्राफ्ट को लैंड करने में विजुअल सहायता प्रदान करती है. इसको लगाने से पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी की आवश्यकता 1000 मीटर से घटकर 700 मीटर हो जायेगी. इससे पटना एयरपोर्ट रनवे पर वायुयानों की लैंडिंग क्षमता में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर कैट-1 लाइट लगाने के लिए सर्वे जुलाई में पूरा कर लेने का पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया है. कोशिश की जा रही है कि इसे जल्द से जल्द यहां लगाया जाये. पटना के प्रमंडलीय आयुक्त और विमानपत्तन पर्यावरण प्रबंधन समिति पटना के अध्यक्ष कुमार रवि की अध्यक्षता में पटना एयरपोर्ट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी.

एयर ट्रैफिक सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता

बैठक में आयुक्त ने कहा कि सुरक्षित एयर ट्रैफिक सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है. उन्होंने इसके लिए सभी स्टैकहोल्डर्स के बीच अंतर्विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया. आयुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट सार्वजनिक सुविधा का अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है और प्रशासन के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है. इसके लिए पर्यावरणीय प्रबंधन और सतत विकास के मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखना पड़ेगा. वैश्विक पर्यावरण प्रबंधन मानकों के अनुसार एयरपोर्ट का संचालन आवश्यक है.

इस लाइट के लगने से बढ़ेगी विजिबिलिटी

कैट-। (एप्रोच) लाइट एयरक्राफ्ट को लैंड करने में विजुअल सहायता प्रदान करती है. इसको लगाने से पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी की आवश्यकता 1000 मीटर से घटकर 700 मीटर हो जायेगी. इससे पटना एयरपोर्ट रनवे पर वायुयानों की लैंडिंग क्षमता में वृद्धि होगी. फलस्वरूप वायुयानों के आवागमन की संख्या बढ़ेगी. जाड़े के मौसम में कुहासा आदि के कारण होने वाली कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है और विमानों को रद्द करने की संभावना न्यूनतम की जा सकती है.

दी गयी एयरपोर्ट की सुरक्षा व विकास के बारे में जानकारी

आयुक्त कुमार रवि ने पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों के आलोक में अनुपालन की स्थिति की समीक्षा भी की और लिये गये फैसलों की प्रगति का जायजा लिया गया. बैठक में पटना एयरपोर्ट के निदेशक अंचल प्रकाश द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं विकास के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि फ्लाइट सुरक्षा के लिए नियमित अंतरालों पर पेड़ों की छंटाई करना आवश्यक है. इसके लिए संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक के साथ नियमित तौर पर समन्वय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट परिसर से लगभग 30 आवारा कुत्तों को हटाकर पटना नगर निगम ने एयर ट्रैफिक सुरक्षा में अहम योगदान दिया है.

Also Read: गोपालगंज में चोरी से परेशान हो बैंक ने एटीएम मशीन में ही जड़ा ताला, वायरल हो रहा वीडियो
जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश

आयुक्त ने बिहटा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से नीलगायों की समस्या को दूर करने के लिए वायुसेना, वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को इनके स्थानांतरण पर नियमानुसार जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस बैठक में पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन