पटना: खगौल में कंक्रीट मिक्सर ट्रक की टक्कर से 71 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Road Accident: खगौल के लख के पास सड़क पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से 71 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल वृद्ध को एम्स पटना ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

विज्ञापन

Patna Road Accident: रविवार को खगौल लख के पास तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायल वृद्ध की पहचान पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमा गांव निवासी 71 वर्षीय राम आशीष राय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

किसी काम से खगौल जा रहे थे वृद्ध

जानकारी के अनुसार राम आशीष राय किसी निजी कार्य से अपने गांव आजमा से साइकिल पर सवार होकर खगौल जा रहे थे. इसी दौरान खगौल लख के पास तेज रफ्तार से आ रहे कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल वृद्ध को इलाज के लिए एम्स पटना पहुंचाया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

ट्रक जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

ट्रैफिक थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि खगौल लख के पास एक साइकिल सवार वृद्ध को कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जिसका निबंधन संख्या बीआर-01-जीएम-9351 है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन