डिस्प्ले पर कोच की गलत जानकारी से यात्री परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 12:56 AM
. पटना जंक्शन पर लगे कुछ कोच गाइडेंस डिस्प्ले में कोच की स्थिति गलत बताने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा.
पटना. पटना जंक्शन पर लगे कुछ कोच गाइडेंस डिस्प्ले में कोच की स्थिति गलत बताने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा. यात्रियों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि कई बार ऐसी स्थिति बनती है, जब डिस्प्ले पर कोई और कोच दिखता है और ट्रेन में कोच की स्थिति अलग होती है, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है. शनिवार की रात 9.50 भी इस तरह का नजारा देखने को मिला, जब इस्लामपुर से हटिया जाने वाली इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस के आने के पहले कोच गाइडेंस डिस्प्ले में ट्रेन में एसी कोच की स्थिति ट्रेन के पश्चिमी छोर यानी पिछले के साइड दिखाया गया था. इससे कोच में स्टेशन से सफर करने वाले यात्री पश्चिम छोर पहुंच गए, लेकिन जैसे ही ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर पहुंची तो कोच पूर्वी छोर पर आयी और यात्री अपना स्थान बदल कर कोच में पहुंचने के लिए भागते नजर आये. सूत्रों की मानें तो नाराज यात्रियों ने पटना जंक्शन पर हंगामा भी किया. वहीं इस मामले में पटना जंक्शन के निदेशक से जब बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि हंगामे की सूचना नहीं है और न ही किसी यात्री ने सामान छूटने को लेकर रेलवे प्रशासन से कोई शिकायत की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










