ePaper

ऑटो रिपेयरिंग सेंटर से 2 लाख के पार्ट्स व 40 हजार रुपये चोरी

Updated at : 27 Sep 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो रिपेयरिंग सेंटर से 2 लाख के पार्ट्स व 40 हजार रुपये चोरी

पटना-गया एनएच 22 स्थित धनरूआ थाना के नवगठित नदवां ओपी स्थित भलुआ पेट्रोल पंप के पास बालाजी बाइक रिपेयरिंग सेंटर को चोरों ने निशाना बनाया.

विज्ञापन

मसौढ़ी . पटना-गया एनएच 22 स्थित धनरूआ थाना के नवगठित नदवां ओपी स्थित भलुआ पेट्रोल पंप के पास बालाजी बाइक रिपेयरिंग सेंटर को चोरों ने निशाना बनाया. गुरुवार की रात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर करीब 2 लाख रुपये से अधिक के बाइक पार्ट्स और 40 हजार नकद की चोरी की. शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान का मैकेनिक राहुल कुमार पहुंचा तो उसने देखा कि दीवार टूटी हुई है और दुकान का सारा सामान गायब है. चोरी गये सामान में चार कॉर्टन मोबिल ऑयल, चार बैट्री, कई बाइक पार्ट्स, गाड़ी साफ करने वाला वॉशिंग मशीन और नकद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन