मीठापुर में सब्जी व फल निर्यात को बनेगा अंतरराष्ट्रीय पैक हाउस

Updated:
विज्ञापन
मीठापुर में सब्जी व फल निर्यात को बनेगा अंतरराष्ट्रीय पैक हाउस

bihar agriculture university बिहार में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार पैक हाउस का निर्माण करायेगी. राज्य योजना मद से इस पर तीन करोड़ 73 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन

पटना : बिहार में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार पैक हाउस का निर्माण करायेगी. राज्य योजना मद से इस पर तीन करोड़ 73 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे. भागलपुर सबौर के बिहार कृषि विवि के अधीन मीठापुर स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के परिसर में इसकी स्थापना होगी. इसमें राज्य में उत्पादित फल एवं सब्जियों का संग्रहण कर उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग कर तैयार कराया जायेगा. इसके बाद उन सब्जियों व फल का निर्यात होगा.

गुरुवार को कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी दी. इसमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत केंद्र सरकार दो करोड़ 24 लाख 28 हजार व अन्य राशि 149.52 लाख राज्य सरकार खर्च करेगी. पैक हाउस निर्माण के लिए राज्य बागवानी मिशन की ओर से संचालन कराया जायेगा. मिशन के मिशन निदेशक इस प्रोजेक्ट नोडल पदाधिकारी होंगे. पैक हाउस की स्थापना पीपीपी मोड पर की जायेगी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन