ePaper

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए संगठित प्रयास जरूरी : उमेश कुशवाहा

Updated at : 21 Aug 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए संगठित प्रयास जरूरी : उमेश कुशवाहा

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए घटक दलों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठित प्रयास करना जरूरी है. यह बातें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहीं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए घटक दलों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठित प्रयास करना जरूरी है. यह बातें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहीं. उन्होंने कहा कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश के लक्ष्य को पूरा करने में हम सभी को कोई कसर नहीं छोड़नी है. जिस उत्साह और आत्मविश्वास के साथ जिला स्तरीय एनडीए सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता मिली, उसी जोश को आगे बढ़ाते हुए अब विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सफल बनाना है. उमेश सिंह कुशवाहा ने यह बातें 23 अगस्त से पहले दो चरणों में 84 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन की तैयारी बैठक में कहीं. इसका आयोजन बुधवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में किया गया था. इस बैठक में विधायकगण, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, बीएलए-1, प्रखंड अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. मौके पर कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ,वासुदेव कुशवाहा, अनिल कुमार और मनीष कुमार मंडल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन