कक्षा छह से आठवीं में मात्र 20 प्रतिशत बच्चों को ही मिला ए ग्रेड

Published by : AMBER MD Updated At : 22 Dec 2025 6:38 PM

विज्ञापन

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सरकारी स्कूलों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की गयी है.

विज्ञापन

-अर्द्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर कमजोर बच्चों पर शिक्षक देंगे अधिक ध्यान

संवाददाता, पटना

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सरकारी स्कूलों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की गयी है. मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में कक्षा छह से आठवीं में ए ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है. कक्षा छह में कुल 56,961 विद्यार्थी अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 11392 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त किया है. वहीं कक्षा सातवीं में कुल 56,847 बच्चे शामिल हुए थे. इनमें से 11348 विद्यार्थियों को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है. हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कक्षा छह में ए ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों की पांच प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. पिछले वर्ष कक्षा छह में 15 प्रतिशत बच्चों को ही ए ग्रेड प्राप्त हुआ था. इसके अलावा कक्षा आठवीं में भी करीब 18 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही ए ग्रेड मिला है. अर्द्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन रिपोर्ट में कक्षा छह से आठवीं के 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को डी ग्रेड प्राप्त हुआ. अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से आठवीं में एक प्रतिशत से भी कम बच्चों को इ ग्रेड मिला है.

कक्षा एक से आठवीं में 45 प्रतिशत बच्चों को मिला बी और सी ग्रेड

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में जिले में कक्षा एक से आठवीं में सबसे अधिक 45 प्रतिशत बच्चों ने बी और सी ग्रेड प्राप्त किया है. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने और रेगुलर क्लास होने की वजह से बच्चों के रिजल्ट में सुधार हुआ है. लेकिन कक्षा छह से आठवीं में ए ग्रेड पाने वालों की संख्या में काफी कम है. मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने सभी स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सी और डी ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया, ताकि वे आगे की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन