सीएसपी संचालक से तीन लाख लूट के मामले में एक गिरफ्तार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 09 Apr 2025 11:33 PM

विज्ञापन

patna news: मसौढ़ी. धनरूआ थाना के राढा मोड़ के पास 28 मार्च को सीएसपी संचालक से पिस्तौल के बल पर तीन लाख लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के राढा मोड़ के पास 28 मार्च को सीएसपी संचालक से पिस्तौल के बल पर तीन लाख लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार उर्फ़ बोतल कादिरगंज थाना के पिपरपाती गांव निवासी टुनटुन प्रसाद का पुत्र है. पुलिस का दावा है कि उसने उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और इस लूटकांड में शामिल अपने दो अन्य साथियों का नाम भी बताया है. एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार ने बताया है कि उक्त कांड में उसके साथ कादिरगंज थाना के शाहोपुर गांव निवासी राकेश यादव का पुत्र भालू यादव और उसी गांव के उमाशंकर यादव का पुत्र हिमांशु कुमार शामिल था. पुलिस उन दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. गौरतलब है कि घटना के दिन बाइक सवार तीन बदमाशों ने धनरुआ के हजरत साईं निवासी एसबीआइ के सीएसपी संचालक संतोष कुमार विद्यार्थी से पिस्तौल के बल पर तीन लाख रुपये, एक लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक, पासबुक समेत अन्य सामान लूट लिया था. हालांकि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट का कोई सामान बरामद नहीं हो सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन