अगले 3 घंटे बिहार के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि अगले 3 दिन के दौरान मौसम कैसा रहेगा?
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अरवल, औरंगाबाद, बांका, दरभंगा, गया, जहानाबाद, जमुई, मुजफ्फरपुर, रोहतास, सारण, सिवान और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटे में मौसम बदल सकता है. इन इलाकों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें.
आपके शहर में

Nowcast Bihar: 7 और 8 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 जुलाई को पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 जुलाई को लेकर बताया कि इस दिन भी मौसम का हाल लगभग पिछले दिन जैसा ही रहने वाला है. मौसम विभाग ने इस दिन के लिए भी पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. बिजली चमकेगी और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं. इस दिन भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
9 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई को बिहार के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों जैसे मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. पटना, गया और भागलपुर सहित दक्षिण बिहार के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान
बिहार में फेल होने के कगार पर यह योजना, 10 साल में नहीं बदला हाल, सरकार ने मांगी अंतिम रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए