बिहटा और दरभंगा में एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, नीतीश सरकार के मंत्री संजय झा का बड़ा बयान

Published at :27 Aug 2021 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहटा और दरभंगा में एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, नीतीश सरकार के मंत्री संजय झा का बड़ा बयान

Bihar News Today: जल संसाधन और जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि दोनों जगह पर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया जा चुका है. हमने इसको केंद्र को सौंप भी दिया है. अब आगे का फैसला केंद्र सरकार को करना है.

विज्ञापन

बिहार के बिहटा में एयरपोर्ट बनाने और दरभंगा में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है. बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने इस बात की जानकारी दी है. वे जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए पहुंचे थे.

पत्रकारों से बात करते हुए जल संसाधन और जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि दोनों जगह पर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया जा चुका है. हमने इसको केंद्र को सौंप भी दिया है. अब आगे का फैसला केंद्र सरकार को करना है. बता दें कि बिहटा में नया एयरपोर्ट बनना है, जबकि दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तार होना है.

बता दें कि पिछले दिनों नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम नीतीश कुमार को लिखें पत्र में पटना एयरपोर्ट के विस्तार के साथ-साथ दरभंगा एयरपोर्ट में नये सिविल एनक्लेव के निर्माण और मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और रक्सौल में उड्डयन सुविधाओं के विकास के लिए जमीन की मांग की गयी है.

अपने पत्र में सिंधिया ने दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 78 एकड़ की जमीन की मांग की है. बताया जा रहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि के कारण यहां नये सिविल एनक्लेव के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है. कैट वन लेवल के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और एप्रोच पथ के साथ नये टर्मिनल निर्माण के लिए 78 एकड़ जमीन की मांग की गयी है.

Also Read: Darbhanga Airport News: बारिश के मौसम में दरभंगा एयरपोर्ट से लगातार रद्द हो रही फ्लाइट, कहीं ये तो वजह नहीं!

बिहटा एयरपोर्ट को लेकर लग रही थी अटकलें– बता दें कि इससे पहले बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का पेंच फंस गया था, जिसकी वजह से बताया जा रहा था कि यहां से एयरपोर्ट शिफ्ट किया जा सकता है. हालांकि अब संजय झा के बयान के बाद अंतिम फैसला केंद्र सरकार को करना है.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन