Bihar News: नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए खोला विकास का पिटारा, इंटर्नशिप से लेकर गुरु-शिष्य योजना तक कई सौगातें

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jul 2025 9:53 AM

विज्ञापन

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Bihar News: बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को युवाओं, कलाकारों और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें युवाओं को इंटर्नशिप, कलाकारों को पेंशन और सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर निर्माण जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. ये फैसले युवाओं, कलाकारों और धार्मिक पर्यटन के विकास से जुड़े हुए हैं. सरकार ने युवाओं के स्किल डेवलपमेंट से लेकर कला-संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण तक कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं.

युवाओं के लिए इंटर्नशिप: हर महीने 4 से 6 हजार की सहायता

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत 18 से 28 साल के एक लाख से ज्यादा युवाओं को हर महीने 4 से 6 हजार रुपये इंटर्नशिप सहायता दी जाएगी. साथ ही उन्हें बिजनेस और करियर ग्रोथ की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इस योजना पर अगले 5 सालों में कुल 686 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,000 युवाओं से इसकी शुरुआत होगी.

कलाकारों को मिलेगा जीवनयापन भत्ता

ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले पारंपरिक, शास्त्रीय और लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत 50 साल से ऊपर के जरूरतमंद कलाकारों को 3,000 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी. पात्रता के लिए वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सरकारी संबल

विलुप्त होती लोक कलाओं को संरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना को भी हरी झंडी दी गई है. इसके तहत:

  • गुरु को 15,000
  • संगीतकार को 7,500
  • शिष्य को 3,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा.
  • यह योजना लोक गाथा, नृत्य, वाद्य, चित्रकला और शास्त्रीय विधाओं के पारंपरिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देगी.

पुनौराधाम में बनेगा भव्य माता जानकी मंदिर

कैबिनेट ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता की जन्मभूमि पर 882.87 करोड़ रुपये की लागत से भव्य जानकी मंदिर निर्माण को मंजूरी दी है. 137.34 करोड़ से मौजूदा मंदिर का विकास होगा. 728 करोड़ में अयोध्या की तर्ज पर पर्यटन ढांचे तैयार किए जाएंगे. मंदिर परिसर के रख-रखाव पर 10 साल में 16.62 करोड़ खर्च होंगे.

Also Read: बिहार के किसान उगा रहे थाइलैंड, केन्या और अमेरिका के महंगे आम, 2 हजार से लेकर लाखों रूपये तक है कीमत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन