1 जनवरी से पटना से राजगीर और ककोलत के लिए बस सेवा होगी शुरू, बिहार सरकार का मेगा प्लान जानिए

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Dec 2025 7:59 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Patna to Rajgir Bus: नए साल पर बिहार के पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात मिली है. बीएसआरटीसी पटना से राजगीर और ककोलत के लिए नई बस सेवा शुरू कर रहा है. पिंक बस और इलेक्ट्रिक बसों की योजना से पर्यटन और यात्री सुविधाओं को नई रफ्तार मिलेगी.

विज्ञापन

Patna to Rajgir Bus: नये साल की शुरुआत के साथ बिहार के पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) पटना से दो प्रमुख पर्यटकीय स्थलों- राजगीर और ककोलत के लिए नयी बस सेवा शुरू करने जा रहा है. इन रूटों पर एक-एक डीजल आधारित बसों का संचालन होगा, जो 40 सीटर क्षमता वाली होंगी और रोजाना चलेंगी.

लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

इससे पटना और आसपास के जिलों से राजगीर और ककोलत जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. बिहारशरीफ में महिलाओं के लिए विशेष दो नयी सीएनजी आधारित पिंक बसों की शुरुआत होगी. पहली जनवरी को परिवहन सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार इन बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में सौ पिंक बसें चल रही हैं. पिंक बसों को पूर्णत महिला संचालित करने के लिए औरंगाबाद के आइडीटीआर केंद्र में 19 महिला चालकों को हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

इसमें पूर्व से महिला कंडक्टर की नियुक्ति की गयी है. बीएसआरटीसी की कुल 840 बसें राज्य भर में संचालित हैं, जिनमें 646 बसें निगम वाली हैं. 194 बसें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चल रही हैं. इनमें 593 डीजल, 266 सीएनजी और 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं.

क्या है सरकार का प्लान

सरकार राजधानी पटना से 40 इलेक्ट्रिक बसों को अलग-अलग प्रमुख स्थलों तक चलाने की तैयारी है. कैमूर, बोधगया, राजगीर, कैमूर, सीतामढ़ी, वैशाली समेत अन्य स्थानों के लिए इ-बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. परिवहन की ऐसी सुगम और सुविधायुक्त सुविधाएं विकसित होने से बिहार में भी अब गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरप्रदेश समेत दूसरे राज्यों की तरह बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटकों की आवक बढ़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फरवरी से शुरू होने की संभावना

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस योजना की शुरूआत होने की संभावना फरवरी से है. फिलहाल रूट निर्धारण को लेकर पर्यटन विभाग और परिवहन विभाग के बीच समन्वय बनाने की कोशिश हो रही है.इस पर अंतिम निर्णय होने के बाद इनका परिचालन शुरू हो जायेगा.

आम बसों से अधिक होगी सुविधाएं

पर्यटन स्थलों पर चलने वाली ई-बस में हर वर्ग के सैलानियों का ख्याल रखा जायेगा. इनमें आरामदायक सीटों के अलावा टेलीविजन, म्युजिक, मोबाइल चार्जिंग समेत अन्य कई सुविधाएं बहाल की गयी हैं.

इसे भी पढ़ें: बिना काम सर्किल ऑफिस का चक्कर लगाने पर होगी FIR, सीओ ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन