New Rail Line Bihar: लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2376 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Dec 2025 1:25 PM

विज्ञापन

एआई जेनरेटेड इमेज

New Rail Line Bihar: बिहार में लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन बनने वाली है. इसे लेकर बड़ा अपडेट है कि इस परियोजना को लेकर संभावित लाइनमेंट जारी कर दिया गया है. जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन

New Rail Line Bihar: बिहार में रोड के साथ-साथ रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने को लेकर कई पहल किये जा रहे हैं. ऐसे में लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन बिछाने की योजना है. इसे लेकर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना को लेकर संभावित अलाइनमेंट जारी कर दिया गया है. जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जायेगा. निर्माण कार्य को लेकर औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई है.

95 किलोमीटर लंबी होगी रेल लाइन

लहेरियासराय से सहरसा तक लगभग 95 किलोमीटर और लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर तक 66 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जायेगी. लगभग 2376 करोड़ रुपये की लागत से 95 किलोमीटर लहेरियासराय तक बनने वाली नई रेल लाइन में कोशी नदी पर एक हाई लेवल पुल के साथ 14 बृहत पुल, 41 छोटे पुल और 72 अंडरपास बनेंगे.

संभावित अलाइनमेंट में क्या रहा?

इसके साथ ही जो संभावित अलाइनमेंट जारी किया गया है उसकी माने तो, देकुली, उघरा, खैरा, बिठौली, शंकरलोहार, हावीडीह , सजनपुर, कन्हौली, काहुआ , जगदीशपुर , शिवनगर घाट, घनश्यामपुर, रसियारी, किरतपुर , तरवारा , जमालपुर , मुशरिया होते हुए महिषि और बनगांव के रूट से होते हुए सहरसा तक रेल लाइन पहुंचेगी.

रेल लाइन में बनाये जायेंगे 10 स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, इस रेल लाइन में 10 स्टेशन बनाए जाएंगे. इसकी कुल लंबाई में 70 किलोमीटर दरभंगा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. जबकि 66 किलोमीटर में 1213 करोड़ की लागत से बनने वाली लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन में चार स्टेशन और 3 हॉल्ट बनेंगे. इसमें निर्माणाधीन एम्स के पास बनने वाले स्टेशन से बांग्लादेश बॉर्डर के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार से आने वालों को एम्स में इलाज के लिए सुविधा होगी. साथ ही इसके बनने से लोगों के लिये रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे.

Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले 48 घंटे झेलना पड़ेगा बर्फीली हवा और ठंड का जबरदस्त टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन