Bihar Ka Mausam: अगले 48 घंटे झेलना पड़ेगा बर्फीली हवा और ठंड का जबरदस्त टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Dec 2025 12:35 PM
बिहार में अगले 48 घंटे के लिये अलर्ट
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 घंटों के लिये अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, इस दौरान जबरदस्त ठंड के साथ पछुआ हवाओं और कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी. विभाग से मिली चेतावनी के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में कड़ाके की ठंड लोग झेल रहे. इस बीच मौसम विशेषज्ञों की माने तो, पछुआ हवाओं की वजह से कंपकंपी का दौर अगले कुछ दिन और जारी रह सकता है. अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड और जबरदस्त कोहरे का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क किया गया है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें. इस दौरान बिहार में पछुआ हवा की वजह से कंपकंपी का दौर राज्य में जारी रह सकता है.
बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह
मौसम विभाग की तरफ से बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड को लेकर बताया गया कि आसमान में जेट स्ट्रीम हवा के चलने से बिहार में ठंडी हवा और घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है. आज गया, नालंदा, अरवल और जहानाबाद जिलों के कुछ जगहों पर शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना जताई गई थी. आईएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, कमोबेश यही मौसमी दशा मंगलवार को भी रहने की संभावना है. राज्य के अधिकतर इलाके के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
कई जिलों में दिन-रात के पारा में बेहद कम अंतर
राज्य के कई जिलों में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में डेढ़ से चार डिग्री का अंतर रह गया. उदाहरण के लिए पटना और भागलपुर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में केवल चार डिग्री के बीच अंतर रहा. सुपौल में तीन डिग्री और मुजफ्फरपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल डेढ़ डिग्री का अंतर ही दर्ज किया गया. इससे यहां कनकनी महसूस की गयी.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
रविवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 8-14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिम और मध्य जिलों के अनेक जगहों के न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 50 मीटर गया में रही. पूरे राज्य में औसत उच्चतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहा. केवल एक जिला किशनगंज में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. औसत उच्चतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










