ePaper

नवादा से आकर पटना में करते थे अपराध, छापेमारी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक भी बरामद

Updated at : 11 Aug 2022 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा से आकर पटना में करते थे अपराध, छापेमारी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक भी बरामद

तीन दिन पहले पत्रकार नगर के चित्रगुप्त नगर से वैशाली निवासी एक युवक की बाइक अस्पताल के बाहर से चोरी हो गयी. इस संबंध में पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के सामने दो शातिर का चेहरा सामने आया.

विज्ञापन

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने नवादा के बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पटना में बाइक चोरी कर कम दामों में बंगाल में बेच देते हैं. पुलिस ने नवादा के काशीचक थाना क्षेत्र में दबिश देकर गिरोह के सरगना अमर ज्योति कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं नाबालिग शातिर को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के एक लॉज से गिरफ्तार किया है और उसी के निशानदेही पर अमर की गिरफ्तारी हुई है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चित्रगुप्त नगर से चोरी की गयी बाइक को बाइपास स्थित एक होटल के बाहर से बरामद कर लिया है. थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि पूछताछ में उसने गिरोह के सरगना सहित अपने सात अन्य साथियों का नाम उजागर किया है. उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

सीसीटीवी से चोरों की हुई पहचान 

तीन दिन पूर्व पत्रकार नगर के चित्रगुप्त नगर से वैशाली निवासी एक युवक की बाइक अस्पताल के बाहर से चोरी हो गयी. इस संबंध में पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के सामने दो शातिर का चेहरा सामने आया. पुलिस अमर ज्योति की पहचान कर अगमकुआं स्थित एक लाज में छापेमारी करने पहुंची. वहां एक नाबालिग मिला, जिसका चेहरा फुटेज में देखा गया था और वह बाइक चोरी के अमर के साथ फरार हो गया था. उसने पूछताछ में अमर का ठिकाना बताया. पुलिस नवादा में दबिश दी और अमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: पटना का वांटेड अपराधी रवि गोप महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नागपुर से STF ने दबोचा, 50 हजार का था इनाम
लॉज था ठिकाना

मिली जानकारी के अनुसार लाज में चोरों का पूरा गिरोह ठहरता था. अमर और उसके साथी पिछले तीन माह में पत्रकार नगर से करीब 20 बाइक चुरा चुके है. अमर और उसके साथी चोरी की बाइक को किसी पार्किंग में खड़ी कर देते थे. फिर अमर नवादा के राजा नाम के युवक से संपर्क करता था. राजा ही अमर से चोरी की बाइक को 5 से 7 हजार रुपये में खरीदता था. राजा उन सभी बाइक को बंगाल में में बेच देता था. पत्रकार नगर थाने की पुलिस नवादा के राजा की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन