ePaper

गोपाल खेमका मर्डर: नार्को टेस्ट से सच उगलेंगे शूटर और मास्टरमाइंड, हत्या में और भी लोगों के आए नाम!

Updated at : 16 Jul 2025 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Gopal Khemka Murder Case

नीले टीशर्ट में मास्टरमाइंड अशोक साव, मेरून शर्ट में गोपाल खेमका (File)

Bihar News: पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं. पुलिस जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर सकती है. वहीं गिरफ्तार हुए आरोपितों का नार्को टेस्ट पुलिस करा सकती है.

विज्ञापन

बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या पटना में बीते दिनों गोली मारकर कर दी गयी थी. पुलिस ने मास्टरमाइंड और शूटर को गिरफ्तार किया. हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर हुआ. पटना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया और अब मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा ताकि इस हत्या से जुड़े हर एक सच सामने आ सके.

जमीन विवाद में हुई गोपाल खेमका की हत्या

कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या का अबतक जमीन विवाद कनेक्शन ही सामने आया है. पुलिस ने हाल में ही क्राइम सीन रीक्रिए भी कराया. शुरू में मास्टरमाइंड अशोक साव ने खुद को बेगुनाह बताया. लेकिन मोबाइल लोकेशन की जांच में सच धराया कि जब गोपाल खेमका का मर्डर हुआ तो उस समय अशोक साव गांधी मैदान इलाके में ही था जहां हत्या हुई थी. वहीं शूटर उमेश यादव ने यह कबूला है कि अशोक साव ने उसे सुपारी दी और उसने ही गोपाल खेमका को गोली मारी थी.

ALSO READ: बिहार में डूबने से 10 और बच्चों की मौत, लबालब भरे नदी-पोखर में रोज समाने लगी मासूमों की जिंदगी

पुलिस को कुछ और लोगों के नाम मिले, गिरफ्तारी जल्द

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को कुछ और जानकारी हाथ लगी है. कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं जो सीधे या परोक्ष रूप से इस हत्याकांड से जुड़े हैं. पुलिस अब इन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रही है. इनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है.

तीन-चार जमीन को लेकर था विवाद

अशोक साव से पूछताछ में पता चला है कि गोपाल खेमका से तीन-चार जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसके कारण वह गोपाल खेमका से नाराज था. एक जमीन के संबंध में भी पुलिस को जानकारी उसने जानकारी दी है जिसकी डीलिंग वह कर रहा था. गोपाल खेमका को रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या करवा दी.

कार में मारी गयी थी गोपाल खेमका को गोली

गौरतलब है कि हाल में ही कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. रात करीब 12 बजे गोपाल खेमका को उनके अपार्टमेंट के गेट पर तब गोली मारी गयी थी जब वो अपने घर लौटकर आए. घात लगाकर इंतजार कर रहे शूटर ने कार में ही उन्हें गोली मार दी थी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन