Patna news: नंद किशोर यादव ने किया इलेकॉन एक्सपो का उद्घाटन, जानें सस्ते दाम पर क्या-क्या मिल रहा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2025 9:15 PM
Patna news: पटना के वीरचंद पटेल पथ पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने इलेकॉन एक्सपो का उद्घाटन किया. आइये जानते हैं यहां कम कीमतों पर क्या-क्या मिल रहा है.
Patna news: यदि आप इलेक्ट्रिक उत्पादों के शौकीन हैं, तो यह खबर बेशक आपके लिए ही है. दरअसल! राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर हाइ स्कूल मैदान में चार दिवसीय ‘इलेकॉन एक्सपो’ की शुरुआत की गयी है. जिसका उद्घाटन शुक्रवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने किया. एक्सपो का उद्घाटन करते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार उद्योग समेत अन्य क्षेत्रों में बहुत तेजी से विकास कर रहा है. पानी, बिजली, सड़क के मामले में प्रदेश में लगातार काम चल रहा है. यहां प्रदेश के किसी भी जिले में उद्योग लगाने के लिए सभी आधारभूत संरचना उपलब्ध है. कंपनियों का बिहार में स्वागत है, वे यहां उद्योग लगा सकती हैं. उद्योग लगाने के लिए सरकार सभी तरह की सुविधाएं देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि आज बिहार में गांवों के प्रत्येक घर तक बिजली व सड़क की सुविधा उपलब्ध है.

बिजली से जुड़ी कंपनियां यहां भी लगाएं उत्पादन यूनिट
बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले इलेक्ट्रिक उत्पादों के ‘इलेकॉन एक्सपो’ का उद्घाटन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर ने कहा कि बिहार एक उपभोक्ता राज्य है. यहां बिजली के सामानों की काफी अधिक खपत है. बिजली से जुड़ी कंपनियों को अब बिहार में भी उत्पादन यूनिट लगाना चाहिए. इससे कंपनियों को एक बड़ा बाजार मिलेगा और बिहार के लोगों को कम कीमत पर सामान. एक्सपो के उद्घाटन से पहले अनिका मुखर्जी ने गणेश वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया. मौके पर बिहार उद्योगपति रमेश गुप्ता, एंकर पैनासोनिक के जार्ज थॉमस एवं अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रमेश अग्रवाल ने किया.

एक्सपो में लगे हैं 55 स्टॉल, कम कीमत पर मिल रहा सामान
‘इलेकॉन एक्सपो’ में बिहार के अलावा देश के अलग-अलग प्रदेशों से बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी भी शामिल हुई हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने बताया की एक्सपो में देश भर के 55 से अधिक बिजली और सोलर कंपनियां ने स्टॉल लगाये हैं. जिस पर कंपनियों के कई कम रेट के अच्छे उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है. इस एक्सपो में न केवल कारोबारी बल्कि आम आदमी भी उत्पादों को देखने और खरीदारी करने आ सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार के करीब 08 हजार बिजली दुकानदारों, बिल्डर्स व बिजली के सामान उपलब्ध है. तीन दिनों तक चलने वाले एक्सपो में आम आदमी भी आकर नये-नये उत्पादों के बारे में जान सकता है. एक्सपो के चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने बताया कि एंकर-पैनासोनिक मुख्य प्रायोजक और गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक सह प्रायोजक हैं. बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(बीसीसीआइ) के पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि उनके प्रयास से इस एसोसिएशन की स्थापना हुई. इसके द्वारा आयोजित एक्सपो इस क्षेत्र के कारोबार को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.
इसे भी पढ़ें: Bihar CM: चिराग पासवान ने किया साफ, चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम
अब इलेक्ट्रिक कारोबार से भी जुड़ रहे हैं युवा
एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्रवण कुमार ने कहा- ‘जी 2’ ब्रांड कई कंपनियों का वायर, एमसीबी, स्विच, लाइट ओर एसी सीरीज देखा. उनके साथ आर्यमन मोटानी, नमन अग्रवाल समेत कई लोग शामिल रहे. डॉ श्रवण ने कहा कि आज के युवा अब इलेक्ट्रिक कारोबार में भी अपना करियर बना रहे हैं, जो सराहनीय है. यहां लगे स्टॉल में अधिकांश युवा भी अपने-अपने इलेक्ट्रिक उपकरणों का स्टॉल लगाये हैं.
111 कारोबारियों को गुलाब देकर किया सम्मानित
बिहार प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष गीता जैन ने एक्सपो में आये करीब 111 से अधिक कारोबारियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया. वहीं गीता व एमपी जैन ने बताया कि चार दिवसीय एक्सपो का समापन सोमवार (13 जनवरी) को होगा. एक्सपो के पहले ही दिन आर्यमन मोटानी एवं नमन अग्रवाल के काउंटर पर अहमदाबाद की कंपनी द्वारा प्रदर्शित इनोवेटिव उत्पादों को खरीदारों से खूब समर्थन मिला. इसके अलावा कलर्स के स्टॉल पर काफी भीड़ देखने को मिली. एक्सपो में मौजूद कंपनी के मालिक शशि बियानी और उनकी टीम ने उत्साह के साथ अपने उत्पादों के बारे में लोगों को बताया.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक 8 जिलों में जारी रहेगा कोहरे का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










