Bengal Violence: 'ममता बनर्जी में ममता नहीं क्रूरता है', केंद्रीय मंत्री राय बोले- जघन्य अपराध कर रही बंगाल सीएम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Apr 2025 2:41 PM

विज्ञापन

Bengal Violence: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्रूर बताया है. उन्होंने कहा कि बंगाल की सीएम तुष्टिकरण की नीति के कारण एक पक्ष की मनमानी को बढ़ावा दे रही हैं. उनके शासनकाल में बंगाल की जनता खौफ के साये में जी रही है.

विज्ञापन

Bengal Violence: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पटना में पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में भड़की हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर निशाना साधते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम ही ममता है, उनमें कोई ममता नहीं है, क्रूरता है. पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, उसके सारे कारण की जड़ ममता बनर्जी हैं. वे तुष्टिकरण की नीति के तहत बिल्कुल ही सत्ता और वोट की खातिर यह जघन्य अपराध कर रही हैं. वहां जो हो रहा है, वह ममता बनर्जी के कारण हो रहा है.”

सीएम नीतीश पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे, कहीं दिक्कत नहीं है. ममता बनर्जी के नीतीश कुमार और नायडू पर सत्ता की राजनीति करने वाले बयान को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ चलने वाले और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने वाले एनडीए के साथ हैं, जिन्हें ‘भारत तेरी जय हो, विजय हो’ यह गूंज पसंद है और जो विकास चाहते हैं, वैसे लोग एनडीए में हैं और वैसे परिवारवादी लोग, जो तुष्टिकरण करने वाले हैं, उधर हैं, जो समाज और देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

महागठबंधन की बैठक पर क्या बोले राय

पटना में महागठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह घमंडिया अलायंस की बैठक है और वहां राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस में जोरदार टकराव है. बैठक में तेजस्वी यादव जहां घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी विचारों का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं कन्हैया कुमार, जिसे कांग्रेस आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, वह भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरदार हैं.

उन्होंने कहा कि इन दोनों को बिहार की जनता अच्छी तरह से पहचानती है और दोनों की निगाह कुर्सी पर है. इन दोनों में सत्ता में बैठने को लेकर कुश्ती चल रही है. जनता सबको जान चुकी है और एनडीए को स्वीकार चुकी है.

इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन