फुलवारीशरीफ में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, थाना जाकर पति ने कहा-मैंने उसे मार डाला

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 6:33 AM

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ में एक सनकी पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह फुलवारीशरीफ थाना गया और पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है. घटना फुलवारी के ब्रह्मपुर की है

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ में एक सनकी पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह फुलवारीशरीफ थाना गया और पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है. घटना फुलवारी के ब्रह्मपुर की है. मो जुनैद ने शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पत्नी अजमती खातून उर्फ पिंकी की हत्या की. पिंकी की उम्र करीब 40 साल थी. पिंकी की हत्या के बाद जुनैद करीब सवा दस बजे थाना पहुंचा और हत्या की बात कबूल की.

जुनैद की बात सुन थाने में मौजूद पुलिस कर्मी चौंक गये. जुनैद को गिरफ्तार किया गया और उसके घर पर पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया. पुलिस घर पहुंची तो देखा कि पिंकी का शव बिस्तर पर पड़ा है. जुनैद ने पिंकी के शरीर में कई बार कैंची घोंपा था, जिससे उसके घर में खून फैला था. पिंकी के कपड़े भी खून से लथपथ थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल की गयी कैंची को जब्त कर लिया है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.

मूल रूप से दरभंगा के कुशेश्वर स्थान की रहने वाली मृतका की तीसरी शादी फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला निवासी आरपीएफ से रिटायर अमानुल्लाह खान के तीस वर्षीय पुत्र मो जुनैद से 15 फरवरी को हुई थी. मृतका की पहली शादी दरभंगा के मो क्यूम खान और मुजफ्फरपुर के शमशाद खान से हुई थी. पहले पति से एक बेटा और दूसरे पति से भी एक ही बेटा है. पहले पति से मो फैसल खान (18वर्ष) जो अहमदाबाद में रेलवे कैटिरिंग में काम करता है. दूसरे पति से 7 वर्ष का बेटा है. जो स्थानीय स्कूल में क्लास वन पढ़ता है. मृतका के आचरण के चलते दोनों पति ने छोड़ दिया था. इसी दौरान संजय ठाकुर मृतका के जीवन में आया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय ठाकुर ने ही ब्रह्मपुर गांव में जमीन खरीद कर मकान बनाया था. वह भी पिंकी को छोड़ दिया और कहीं चला गया. वर्तमान पति मो जुनैद ने होम लोन दिलाने के लिए पिंकी के संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी. करीब डेढ़ साल से दोनों एक साथ रहते थे. मो जुनैद भी बेरोजगार है. पिंकी और जुनैद के बीच अवैध संबंध के शक के चलते काफी समय से विवाद चल रहा था.

20 फरवरी को दरभंगा में दोनों का निकाह हो गया. इस संबंध में मृतका की बहन की बेटी कहकशां ने बताया कि होम लोन दिलाने के नाम से 80 हजार रुपया लिया था. अब तक वह होम लोन नहीं दिलाया पाया और हर दो चार दिन में मारपीट करके दो हजार, चार हजार रुपये मांगता था. सात वर्षीय बेटा समीर ने बताया कि घटना की सुबह भी पापा और मम्मी से लड़ाई हो रही थी तब में स्कूल चला गया.

गिरफ्तार पति मो जुनैद ने बताया कि अजीमत खातून उर्फ पिंकी का अवैध संबंध कई लोगों से था. एक बार अपत्तिजनक हालत में देखा तो तब से ही विवाद हुआ था. मृतका की बहन की बड़ी बेटी सोनी ने बताया कि तीन माह पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी. मामला थाना पहुंचा था. थाने से मामला शांत करा दिया गया था. थानेदार मो रफीकुर रहमान ने बताया कि प्रथम दृष्टिया अवैध संबंध और रुपये के लेन देन का मामला है. पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन